हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

वफादारी में मरने को तैयार था कुत्ता! दो साल तक रहा मालिक की कब्र के पास! ऐसे बची जान

Bizarre News : एक कुत्ता करीब दो साल तक अपने मालिक के कब्र के पास बैठा । वह बीमार था, अपंग था लेकिन मालिक को छोड़ने को तैयार नहीं था। पढ़ें एक शख्स ने उसकी जान बचा ली।

विज्ञापन

Bizarre News : कुत्तों को वफादार जानवर कहा जाता है। कई बार इन जानवरों ने अपनी वफादारी साबित कर लोगों को हैरान कर दिया है। कभी अपने मालिक को बचाने के लिए खुद की जान जोखिम में डाल देते हैं तो कभी मालिक के लिए खाना-पीना छोड़ देते हैं। एक ऐसा ही मामला चीन से सामने आया है। यहां एक कुत्ता मालिक के मर जाने के दो साल तक कब्र के बाहर इंतजार कर रहा था। उसकी हालत खराब हो चुकी थी, बीमारियों ने जकड़ लिया था। इसी दौरान एक शख्स की नजर इस कुत्ते पर पड़ गई और उसने इसकी जिंदगी को बदलने को फैसला कर लिया।

चीन में आवारा कुत्तों के लिए राहत केंद्र चलाने वाले एक शख्स ने 5 नवंबर को इस वफादार कुत्ते के बारे में लोगों को जानकारी दी, जिसके बाद इस कुत्ते की कहानी वायरल हो गई। बताया कि 2022 में उन्होंने अपने मालिक की कब्र के पास इस कुत्ते को पाया था जिसे गंभीर त्वचा रोग था और वो एक पैर से अपंग था।

लोगों ने बताया कि इसके मालिक की मौत हो गई थी, जिसके बाद वह कब्र के पास ही रहता था। कुछ लोगों ने उसे गोद लेने या अपने साथ ले जाने की कोशिश की लेकिन वह बार-बार भागकर कब्र के पास चला जाता था, इसीलिए उसे छोड़ दिया और उसे कब्र के पास ही रहने दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : चार शेरों के बीच फंसा सांड, दहाड़ ऐसी कि खड़े कर दे रोंगटे; देखें वीडियो

हालांकि जब कुत्तों के लिए राहत केंद्र चलाने वाले शख्स की नजर इस पर पड़ी तो पाया कि त्वचा रोग के कारण इसकी हालत खराब है। इतना ही नहीं, उसके पास एक पैर ही नहीं है। शख्स इस कुत्ते को अपने साथ ले गया और लोगों से वादा किया वह इसका इलाज करेगा और समय-समय पर लाकर उसके मालिक से मिलवाता रहेगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : नींद न आने पर दिए इंजेक्शन, हुआ रिएक्शन और गर्लफ्रेंड की मौत, डाक्टर को जेल

इलाज के लिए उसे एक अस्पताल भेजा गया जहां दो महीने तक इलाज चला और फिर वह पूरी तरह से ठीक हो गया। कुत्ते के ठीक होने के बाद इलाज करवाने वाला लड़का कुत्ते को लेकर उसके मालिक की कब्र पर पहुंचा और उसे घुमाया। इसका फोटो भी लोगों के साथ शेयर किया और बताया कि उसने अपना वादा पूरा किया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola