---विज्ञापन---

नींद न आने पर दिए इंजेक्शन, हुआ रिएक्शन और गर्लफ्रेंड की मौत, डाक्टर को जेल

Weird News : एक डॉक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड की अनिद्रा का इलाज करने के लिए एक बाद एक 20 से अधिक इंजेक्शन लगा दिया। गर्लफ्रेंड की मौत के बाद डॉक्टर को कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

---विज्ञापन---

Weird News : चीन के एक डॉक्टर की चौंकाने वाली कहानी सामने आई है। सिचुआन प्रांत में एक डॉक्टर को दो साल की सजा सुनाई गई है क्योंकि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को एनेस्थीसिया का अधिक खुराक दे दिया था। शख्स एनेस्थेसियोलॉजिस्ट था, जिसकी पहचान क्यू के रूप में की गई है। चौंकाने वाली बात है कि उसने गर्लफ्रेंड चेन को सुलाने के लिए छह घंटे में 20 से अधिक बार प्रोपोफोल का इंजेक्शन लगाया।

डॉक्टर अपनी गर्लफ्रेंड की अनिद्रा को दूर करना चाहता था, इसके लिए उसने महज 6 घंटे में 1,300 मिलीग्राम से अधिक का प्रोपोफोल का इंजेक्शन लगा दिया। इसका अंजाम घातक साबित हुआ और उसके गर्लफ्रेंड की मौत हो गई। दवा के खतरनाक दुरुपयोग के बावजूद डॉक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए और दवा दी, जिससे ओवरडोज हो गया और महिला की मौत हो गई। डॉक्टर पर लापरवाही से हत्या के लिए ढाई साल की जेल की सजा सुनाई गई।.

---विज्ञापन---

गर्लफ्रेंड को लगा दिया 1300 मिलीग्राम प्रोपोफोल 

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना सितंबर 2023 और मार्च 2024 के बीच हुई थी। बेहोशी और सामान्य एनेस्थीसिया के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एनेस्थेटिक नींद नहीं आने का इलाज नहीं था। डॉक्टर ने 6 मार्च को छह घंटे में लगभग 1,300 मिलीग्राम प्रोपोफोल दिया, रात भर में कई बार उसके टखने में इंजेक्शन लगाया।

यह भी पढ़ें : Video: चलती कार संग भागती भाभी के ठुमके वायरल, यूजर्स बोले-कुछ तो शर्म करो…

---विज्ञापन---

अपनी गर्लफ्रेंड को होटल में छोड़कर डॉक्टर कहीं चला गया और पास में ही कुछ दवाइयों को डोज छोड़ गया था, जब वह वापस आया तो पाया कि उसकी गर्लफ्रेंड बेसुध पड़ी थी। उसके अंदर जान ही नहीं थी। जब डॉक्टरों ने उसकी जांच की तो पता चला कि दवाओं के ओवरडोज की वजह से ही उसकी मौत हुई है।

यह भी पढ़ें : Odisha: गाय के गोबर से अचानक निकलने लगे नोट! पुलिस ने बताई ये सच्चाई

---विज्ञापन---

इसके बाद आरोपी डॉक्टर को पकड़ा और केस चलाया गया। उसने अपने किए को कबूल कर लिया। बाद में डॉक्टर ने गर्लफ्रेंड के परिवार से माफी मांगी और 400,000 युआन (लगभग 46 लाख रुपये) का मुआवजा दिया। गलती स्वीकार करने और परिवार द्वारा मुआवजे को स्वीकार करने के बावजूद अदालत ने उसे लापरवाही से हत्या के लिए ढाई साल की जेल की सजा सुनाई।

First published on: Nov 18, 2024 02:14 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola