---विज्ञापन---

हाथ बांधे, कपड़े उतारे और सीने पर बैठ पीने लगी सिगरेट, प्राइवेट पार्ट भी दागा; बेगम का खौफनाक वीडियो वायरल

Bijnor viral Video : बिजनौर में एक बेगम ने अपने शौहर के हाथ बांधकर, कपड़े निकाल दिए और फिर उसके साथ अत्याचार करती रही। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लोग इसे कलयुगी महिला कह रहे है।

---विज्ञापन---

Bijnor viral Video : उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बेगम द्वारा शौहर पर किए गए अत्याचार का खौफनाक वीडियो सामने आया है। सामने आए वीडियो में बेगम अपने शौहर के हाथ बांधकर सीने पर बैठ सिगरेट पीती दिखाई दे रही है। इतना ही नहीं, बेगम ने अपने शौहर के प्राइवेट पार्ट को भी सिगरेट से दाग दिया है। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

मामला उत्तर प्रदेश के बिजनौर का है। यहां एक शख्स ने अपनी बेगम पर अत्याचार करने का आरोप लगाकर पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की। बेगम की गिरफ्तारी के बाद उसके अत्याचार के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

---विज्ञापन---

वीडियो में देखा जा सकता है कि शौहर के हाथ बांधकर, उसके कपड़े निकाल दिए। इतना ही नहीं, शौहर की छाती पर बैठकर बेगम सिगरेट पीती दिखाई दी। बीच-बीच में वह शौहर का गला दबाने की कोशिश कर रही थी। बेगम का अत्याचार यहीं नहीं रुका, बल्कि उसने सिगरेट से शौहर के प्राइवेट पार्ट को भी दाग दिया।


ये सब आरोप नहीं हैं, बल्कि बेगम के खौफनाक अत्याचार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग इस बेगम को कलयुगी महिला कह रहे हैं। बताया जा रहा है कि बेगम ने शौहर के प्राइवेट पार्ट को काटने की भी कोशिश की। किसी तरह शौहर बेगम की चंगुल से भाग निकला।

यह भी पढ़ें : शराब पीकर सिगरेट से शौहर का प्राइवेट पार्ट दागती रही बेगम; पुलिस ने बताई पूरी कहानी

---विज्ञापन---

पीड़ित शख्स ने इसकी जानकारी परिजनों को पहले ही दी थी कि बेगम नशे की दवाई देकर उसके साथ अत्याचार करती है। परिजनों ने वीडियो रिकॉर्ड करने की सलाह दी थी। इसके बाद बेगम का खौफनाक अत्याचार कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। अब बेगम पुलिस की गिरफ्त में है।

First published on: May 07, 2024 11:31 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola