---विज्ञापन---

शराब पीकर सिगरेट से शौहर का प्राइवेट पार्ट दागती रही बेगम; पुलिस ने बताई पूरी कहानी

UP Bijnor News : पुलिस के मुताबिक, शौहर ने पुलिस थाने में तहरीर लेकर आरोप लगाया है कि उसकी बेगम उसके साथ अत्याचार करती है। आरोपी बेगम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

---विज्ञापन---

UP Bijnor News : उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बेगम अपने शौहर पर अत्याचार करती थी लेकिन वह किसी को बता नहीं पा रहा था। हालांकि एक दिन बेगम ने अत्याचार की सीमाएं पार कर दीं। किसी तरह शख्स के परिवार के लोगों को जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत की और अब बेगम गिरफ्तार हो गई है।

बताया गया कि बिजनौर के रहने वाले एक शख्स शादी के बाद बेगम की जिद पर परिवार से अलग रह रहा था। महदूद सानी नाम के इस शख्स का निकाह 17 नवम्बर-23 को प्रेम प्रसंग के चलते महर जहां से हुआ था। हालांकि शादी के बाद महर जहां अपने पति महदूद पर अत्याचार करने लगीं।

---विज्ञापन---

इस बार की जानकारी महदूद ने अपने परिवार वालों को दी थी। इसके बाद परिवार के लोगों ने महदूद के कमरे में एक कैमरा लगा दिया था। इस कैमरे में महदूद की बेगम की सारी हरकतें कैद हुई है। महदूद ने आरोप लगाया है कि पत्नी दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाती है और इसके बाद उस पर अत्याचार करती है।


यह भी पढ़ें : शादी में दूल्हे की सच्चाई जान दुल्हन ने वापस लौटाई बरात, जानें कैसे खुली पोल?

---विज्ञापन---

29 अप्रैल को महर जहां ने सारी सीमाएं पार कर दीं। आरोप है कि पहले उसने पति को नशीली दवाई दी। इसके बाद जान से मारने की कोशिश की। महर जहां शराब के नशे में सिगरेट पीते हुए शौहर को दागने लगी। इतना ही नहीं, आरोप है कि बेगम ने पति के प्राइवेट पार्ट को काटने की कोशिश की और सिगरेट से दाग दिया।

यह भी पढ़ें : सुहागरात पर पति की सच्चाई जान दंग रह गई पत्नी, दर्ज करवाई FIR

---विज्ञापन---

नशे में जब बेगम सो गई तो किसी तरह वह भागकर अपने परिवार के पास पहुंचा और आपबीती बताई। 4 मई को महदूद ने पुलिस थाने में इसकी शिकायत की। इसके बाद बिजनौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महदूद की बेगम महर जहां को गिरफ्तार कर लिया है।

First published on: May 06, 2024 01:18 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola