हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

बिहार में खेलते बच्चे ने सांप को मुंह में डाला, आगे जो हुआ सन्न रह गए सब

Bihar News : बिहार में एक बच्चा खिलौना समझकर सांप को मुंह में डाल लिया। पिता को भी लगा कि बच्चा खिलौने से खेल रहा है लेकिन जब ध्यान से देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई।

विज्ञापन

Bihar News : बिहार के नवादा से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बच्चे ने खेलते हुए सांप को पकड़ लिया और उसे अपने मुंह में डाल लिया। जब बच्चे के पिता ने देखा तो उन्हें लगा कि बच्चे के हाथ में कोई खिलौना है लेकिन इसके बाद जब ध्यान से देखा तो पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। मां-बाप दोनों परेशान हो गए।

बताया जा रहा है कि मामला नगर थाना क्षेत्र के शिवनगर मोहल्ले का है। चंद्रमणि कांत नाम के शख्स का 10 महीने का बेटा हर्ष खेल रहा था। तभी कहीं से सांप उसके पास पहुंच गया, बच्चे ने सांप को पकड़ा और अपने मुंह में डाल लिया। कुछ देर बाद चंद्रमणि की नजर बेटे हर्ष पर पड़ी तो उन्हें लगा कि किसी खिलौने से खेल रहा है लेकिन जब करीब जाकर ध्यान से देखा तो पता चला कि वह सांप है।

सांप को देखते ही हर्ष के मां-बाप की हालत खराब हो गई, उन्होंने तुरंत सांप को मार दिया और आनन-फानन में बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे। जांच करने के बाद डॉक्टर ने बताया कि बच्चे की जान को कोई खतरा नहीं है। वह स्वस्थ है और बिलकुल ठीक है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : अपने सिर से बड़ा अंडा निगल गया सांप, इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

जांच में सामने आया है कि सांप जहरीला नहीं था। इसी वजह से बच्चे पर कोई खतरा नहीं आया। बताया जा रहा है कि बच्चे की उम्र महज 10 महीने ही थी। वह सांप को पहचान नहीं पाया और उसके साथ खेलने लगा था। अगर ये कोई जहरीला सांप होता तो बच्चे की जान भी जा सकती थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें :  क्या धामिन सांप की पूंछ में होता है जहर? जानें क्या है इसकी सच्चाई

इस घटना के बाद लोगों को सलाह दी गई है कि बच्चों के साथ इस तरह की लापरवाही नहीं की जानी चाहिए। इससे बच्चों की जान भी जा सकती है। अगर सांप जहरीला होता तो उसे बचा पाना मुश्किल था, गनीमत रही कि सांप बिलकुल भी जहरीला नहीं था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola