पति-पत्नी के कपड़े फाड़कर पहनाई जूते की माला; बिहार के जमुई में एक कपल को तालिबानी सजा

Bihar News : बिहार के जमुई में एक कपल को तालिबानी सजा दी गई है। दोनों के कपड़े फाड़कर निकाल दिए गए और गांव भर में ढोल नगाड़े के साथ घुमाया गया। अब पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है।

Bihar Husband Wife

Bihar News : बिहार के जमुई से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कपल की ग्रामीणों ने अर्धनग्न करके परेड निकाली। उनके गले में जूते चप्पल और झाड़ू की माला भी पहनाई गई। बताया जा रहा है कि इससे पहले ग्रामीणों ने पति-पत्नी के बाल काट दिए थे। घटना से जुड़ीं कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन

यह शर्मनाक मामला जमुई के झाझा थाना क्षेत्र के ताराकुरा गांव का है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले एक महिला अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई थी। कुछ दिन बाद महिला वापस लौट आई। इसके बाद ग्रामीणों ने पंचायत बुलाई और शर्मनाक सजा सुनाई।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले ग्रामीणों ने पति-पत्नी को घर से निकाला। फिर जमीन पर बैठाकर दोनों के बाल काटे गए। नके कुछ कपड़े भी फाड़कर निकाल दिए गए। उनके चेहरे पर कालिख पोतकर गले में जूतों-चप्पलों की माला पहनाई गई। इसके बाद पूरे गांव में परेड निकाली गई।


बताया जा रहा है कि किसी ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों के गले में चप्पल और झाड़ू की माला लटकी हुई है। अब पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिन्हें पकड़ने के लिए जगह-जगह पूरे जिले में छापेमारी चल रही है। ताजा अपडेट के मुताबिक, 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ