Cyclist lost control and collided with a wall: मुंबई में साइकिल सवार नाबालिग को स्टंट करना महंगा पड़ा। एक ढलान पर वह तेज स्पीड में उतर रही साइकिल को कंट्रोल नहीं कर सका, जिसके बाद साइकिल गली में एक स्कूल के आगे खड़े ऑटो से जा भिड़ी।
इस हादसे के बाद नाबालिग की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। यह पूरा हादसा घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है।
ये भी पढ़ें: Viral Video : स्कूल से निकली लड़कियों के सामने बन रहा था ‘हीरो’, अब पीछे पड़ी यूपी पुलिस!
तेज आवाज सुनकर आसपास लोग मदद के लिए पहुंचे
मरने वाले की पहचान 16 वर्षीय नीरज यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार हादसा मीरा भयंदर में एक किले की ढलान पर साइकिल के तेजी से उतरने पर हुआ है। नीरज जोरदार टक्कर लगने के बाद सड़क पर गिर पड़ा। तेज आवाज से आसपास के लोगों का ध्यान उसकी तरफ गया।
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
लोगों ने बेसुध पड़े नीरज को तुरंत पास के अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर मामले की तफ्तीश की जा रही है। मृतक के परिजनों के बयान लिए गए हैं। फिलहाल प्राथमिक जांच में मामला हादसा ही लग रहा है।
लोगों ने की ट्रैफिक साइन लगाने की मांग
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने इलाके में ट्रैफिक साइन लगाने की मांग की है। लोगों की मांग है कि गलियों में ट्रैफिक अधिक रहता है, ऐसे में तीव्र मोड़ समेत दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्रों में ट्रैफिक साइन लगाए जाएं।
ये भी पढ़ें: गुजरात में भयानक हादसे का वीडियो आया सामने, नशे में धुत फॉर्च्यूनर चालक ने 9 गाड़ियों को मारी टक्कर
संबंधित खबरें
तिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
1 day ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
3 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
4 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
5 days ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
5 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
5 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
6 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
11 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
12 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines