मामूली-सी टक्कर और छिड़ गया मल्लयुद्ध, लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल किया, लिखा सुबह का क्लेश

Road Fight Viral Video: इस वायरल वीडियो में आप बाइक और साइकिल वाले के बीच एक छोटी सी टक्कर को लेकर मलयुद्ध होता देख सकते हैं।

Road Fight Viral Video

सड़क पर मारपीट का वीडियो वायरल

विज्ञापन

विज्ञापन

2 लड़कों के बीच मलयुद्ध

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रास्ते में पहले बाइक और साइकिल में मामूली सी टक्कर हुई। इसके बाद साइकिल सवार अपनी साइकिल के हैंडल से बाइक वाले पर हमला करते दिखाई देता है। फिर क्या हुआ, दोनों लड़कों के बीच मल्लयुद्ध शुरू हो गया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों के बीच बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ। दोनों लड़कों के बीच लड़ाई जारी रही। कुछ देर बाद गांव के प्रधान आए और दोनों को लड़ने से रोका। प्रधान के आने के बाद, दोनों लड़के एक दूसरे को धमकियां देते हुए अपने-अपने रास्ते चले गए।

विज्ञापन

लोगों ने किए मजेदार कमेंट 

घटनास्थल पर मौजूद लोगों में से किसी एक ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पोस्ट होते ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के हैंडल पर शेयर किया गया है। वीडियो को कुछ ही देर में 18 हजार 600 लोगों ने देख लिया। इस वीडियो पर लोगों ने काफी मजेदार कमेंट किए हैं, जिसमें से ज्यादातर लोगों ने वायरल मीम ‘मारो मुझे मारो’ के साथ कमेंट किया है। वहीं कई लोगों ने कमेंट में लिखा कि इसे कहते हैं सुबह का क्लेश। खैर आप इस वीडियो के बारे में सोचते हैं कमेंट में अपनी राय दे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ