यूनिवर्सिटी में अश्लील डांस के बीच BHU छात्रा का सोहर वायरल, देखें वीडियो
BHU Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक छात्रा सोहर गा रही है। वीडियो देखने के बाद लोग तारीफ करते नहीं थक रहे।
Edited By Avinash Tiwari

Edited By Avinash Tiwari

BHU Viral Video : एक तरफ जहां आज कल शैक्षणिक संस्थानों में बॉलीवुड के गानों पर डांस किए जाते हैं तो वहीं दूसरी तरफ BHU का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में BHU की छात्रा सोहर गा रही हैं। सोहर गाती इस छात्रा के सुर और आवाज को सुनकर लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो देखने के बाद लोग अन्य संस्थाओ और BHU की तुलना भी कर रहे हैं।
वीडियो कब का है और किस मौके का है, यह साफ नहीं हो पाया है। हालांकि दावा है कि वीडियो BHU में दीवाली सेलिब्रेशन के दौरान का ही है और गा रही छात्रा कला और संस्कृति विभाग की है। वीडियो में मंच पर खड़ी होकर एक लड़की गाना (सोहर) गा रही है। बता दें कि सोहर एक लोकगीत है, जिसे अधिकतर बच्चे के जन्म पर गाया जाता है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जब छात्रा गा रही थी तो बड़ी संख्या लोग मौजूद थे और सभी शांत खड़े होकर उसके गाने को एन्जॉय कर रहे थे। वहां मौजूद लोगों ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बड़े कॉलेजेस और यूनिवर्सिटीज से जब आजकल फूहड़ वीडियोज आती है तो लगता है कि शिक्षा को क्या ही हो गया है।
पर BHU आज भी भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की रीतियों के साथ ही चल रहा है ❤️
सोहर गीत, BHU 👌🙏 pic.twitter.com/Kl6W40jaob
— Biram Chourasia 🇮🇳 (@birambhu) October 29, 2024
वीडियो शेयर कर लिखा गया है कि बड़े कॉलेजेस और यूनिवर्सिटीज से जब आजकल फूहड़ वीडियोज आती है तो लगता है कि शिक्षा को क्या ही हो गया है। पर BHU आज भी भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की रीतियों के साथ ही चल रहा है। एक अन्य ने लिखा कि इस लड़की की आवाज सुनकर मैं बस सुनता ही रह गया। एक अन्य ने लिखा कि लड़की आवाज में वाकई जादू है।
एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि BHU की बात ही अलग है, यहां बवाल भी खूब होता है, राजनीति भी जमकर होती है और टैलेंट तो लोगों में कूट-कूटकर भरा हुआ है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इसकी आवाज सिर्फ कानों को सुनाई नहीं दे रही है बल्कि सीधे दिल को छू रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: