हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Viral Video: काटने दौड़े कुत्ते... स्कूटी सवार शख्स ने उठाया पत्थर, हो गई पिटाई

Viral Video: सोशल मीडिया पर आवारा कुत्तों के हमले के कई वीडियो सामने आते हैं। भोपाल से ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक स्कूटी सवार पर कई कुत्ते हमला कर देते हैं।

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर आवारा कुत्तों के हमलों से जुड़े कई वीडियो सामने आते हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कई कुत्ते एक स्कूटी सवार को घेर लेते हैं। इस वीडियो में दूसरी चौंकाने वाली बात ये है कि कुत्तों को भगाने के बजाय एक कपल उस शख्स की ही पिटाई कर देता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है वायरल वीडियो?

रोड पर कुत्तों के हमलों की बढ़ती समस्या पर अक्सर बात की जाती है, लेकिन इसका कुछ समाधान नहीं निकल पाता है। हाल ही में हुई कुत्तों के हमले का एक वीडियो भोपाल से सामने आया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक स्कूटी पर दो सवार लोगों को देखा जा सकता है, जो आराम से एक मोहल्ले से गुजर रहे हैं। तभी उनपर कई कुत्ते भौंकने लगते हैं। वह शख्स स्कूटी को रोककर उन कुत्तों को भगाने के लिए नीचे उतरता है। पास में पड़े कुछ पत्थर उठाकर वह कुत्तों की तरफ फेंकता है।


ये भी पढ़ें: काफी धार्मिक चोर है! पेट्रोल पंप पर चोरी करने से पहले भगवान की पूजा, उड़ा दिए लाखों रुपये

विज्ञापन

मालिकों ने शख्स की कर दी पिटाई

कुत्ते इतने पर भी भागते नहीं हैं बल्कि और ज्यादा तादाद में इकट्ठे हो जाते हैं। तभी पीछे से एक कपल आता है जो कुत्तों से खुद को बचाने की कोशिश में लगे शख्स की पिटाई शुरू कर देते हैं। जानकारी के मुताबिक, वह कुत्तों का मालिक था। कपल उस शख्स की पिटाई बेल्ट और लात-घूसों से करता है। स्कूटी के पास खड़ी लड़की जो शायद पीड़ित शख्स की बेटी है, वह बचाने के लिए आगे जाने की हिम्मत जुटाती है। लेकिन इस दौरान कुत्ते और उनका मालिक दोनों ही उस शख्स को घेरे हुए हैं। लड़की मदद के लिए लगातार चिल्लाती है। इस वीडियो पर बहुत से लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग सवाल कर रहे हैं कि इन लोगों में से गलती किसकी थी?

ये भी पढ़ें: 74 साल की उम्र में अंडे देने वाली सबसे बुजुर्ग चिड़िया कौन? वीडियो आया सामने

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola