काफी धार्मिक चोर है! पेट्रोल पंप पर चोरी करने से पहले भगवान की पूजा, उड़ा दिए लाखों रुपये

Madhya Pradesh Viral News: चोर की भी अपनी भावनाएं होती हैं, वह भले ही गलत काम करता हो लेकिन उसको भी ऊपर वाले यानी भगवान पर पूरा भरोसा होता है। वायरल वीडियो से ये बात सच साबित हो गई।

Madhya Pradesh Viral Video
विज्ञापन

Madhya Pradesh Viral News: सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स चोरी के इरादे से पेट्रोल पंप के ऑफिस में घुसता है। वहां पर जाने का उसका मकसद था चोरी की घटना को अंजाम देना। लेकिन इस चोर ने चोरी से पहले दूसरे काम को ऊपर रखा। वह काम था, भगवान की पूजा करना। दरअसल  सीसीटीवी फुटेज की एक क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें इस चोर की चोरी के बजाय उसकी भगवान के प्रति श्रद्धा को लेकर बात की जा रही है।

वायरल धार्मिक चोर

मध्य प्रदेश के माचलपुर जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। शनिवार रात एक चोर पेट्रोल पंप में चोरी के इरादे से घुसता है, वहां पर मौजूद भगवान के मंदिर पर उसकी नजर पड़ती है। जिसके बाद वह पहले पूजा कर उनका आशीर्वाद लेता है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर ने भगवान के आगे अपना सिर झुकाकर आशीर्वाद लिया। जिसको देखकर लगता है कि यह चोर देवता के सामने सिर झुकाकर अपने काम के लिए इजाजत ले रहा हो। इसके बाद वह अपने काम में लग जाता है। दराजें खोलता है और हर तरफ कैश खोजने लगता है।

विज्ञापन

1.लाख 57 हजार रुपए चोरी

यह घटना न केवल चोरी की बल्कि चोर के अनोखे अंदाज की वजह से चर्चा का विषय बन गई है। जानकारी के मुतबिक, उस चोर ने करीब 1.लाख 57 हजार रुपए चोरी किए हैं। घटना के समय पेट्रोल पंप के कर्मचारी सो रहे थे। चोरी के बाद चोर मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, तब तक पेट्रोल पंप के कर्मचारी जाग गए थे, जो चोर के पीछे भी भागे लेकिन उसको वह पकड़ नहीं पाए। वेवदुनिया हिंदी के एक्स हैंडल पर इस चोरी का पूरा वीडियो देखा जा सकता है।


पुलिस चोर की तलाश कर रही है। सीसीटीवी देखकर उसका सुराग निकालने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटनास्थल से एक लोहे की रॉड और एक साड़ी बरामद हुई है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ