World Richest Beggar : क्या आप जानते है कि भारत में एक ऐसा भिखारी है, जो करोड़ों का मालिक है? इस भिखारी ने भीख मांगकर करोड़ों की संपत्ति बना ली है। आज हम आपको भारत के सबसे अमीर भिखारी भरत जैन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी संपत्ति और कमाई जानने के बाद आप यकीन नहीं कर पाएंगे।
भरत जैन ना सिर्फ भारत के बल्कि दुनिया के सबसे अमीर भिखारी माने जाता है। जैन प्रतिदिन 2 हजार से 3 हजार रुपये भीख मांगकर कमाता है। भरत इस वक्त 54 साल का है और 40 साल से भीख मांग रहा है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक भरत के पास ₹7.5 करोड़ ($1 मिलियन) की संपत्ति है।
भरत जैन मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन (CSTM) और आजाद मैदान जैसी कई जगहों पर भीख मांगने पहुंचते हैं। बिना किसी छुट्टी और आराम के भरत जैन लगभग 12 घंटे तक भीख मांगता है।
भरत जैन के पास कितनी संपत्ति?
भरत जैन के पास मुंबई के परेल इलाके में 2बीएचके फ्लैट है, जिसकी कीमत ₹1.2 करोड़ है। भरत के बेटे ने कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई की और परिवार एक स्टेशनरी की दुकान चलाता है। मुंबई से सटे ठाणे में भरत की दो दुकानें भी हैं, जिससे उन्हें करीब 30000 रुपये किराया मिलता है।
यह भी पढ़ें : गजब! कुत्तों से बात करता है ये शख्स, एक आवाज पर दौड़े चले आते हैं; देखिए वीडियो
परिवार नहीं है इस पेशे से खुश
भरत जैन का परिवार चाहता है कि वह इस पेशे को अब छोड़ दें और घर बैठे लेकिन भरत जैन का कहना है कि यह उनका मनपसंद काम है और इससे ही उन्होंने परिवार को संभाला है। वह इस पेशे को नहीं छोड़ना चाहते हैं। भरत जैन का कहना है कि वह लालची नहीं है बल्कि मंदिरों में दान भी करते हैं।
यह भी पढ़ें : दुकान के बाहर खड़ी 72 साल की महिला हवा में लटकी, वजह जानकर नहीं रुकेगी हंसी
हालांकि भारत में भीख मांगना गैरकानूनी है, हालांकि इसके बावजूद भारत में बड़ी संख्या में लोग भीख मांगते हैं। कई बार पुलिस भिखारियों को पकड़ती है और उनके पुनर्वास की व्यवस्था भी की जाती है लेकिन ये फिर इस पेशे में उतर जाते हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
3 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
3 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
5 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
5 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
5 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
6 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
8 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
10 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
10 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines