---विज्ञापन---

भारत के भरत जैन को क्याें माना जाता है दुनिया का सबसे अमीर भिखारी? संपत्ति के आंकड़े चौंका देंगे

World Richest Beggar : दुनिया का सबसे अमीर भिखारी मुंबई में रहता है, करीब 40 सालों से यह भीख मांग रहा है और करोड़ों की संपत्ति बना चुका है। हैरान की बात ये है कि करोड़ों की संपत्ति होने के बाद भी ये भिखारी आज भी भीख मांगने पहुंच जाता है।

World Richest Beggar : क्या आप जानते है कि भारत में एक ऐसा भिखारी है, जो करोड़ों का मालिक है? इस भिखारी ने भीख मांगकर करोड़ों की संपत्ति बना ली है। आज हम आपको भारत के सबसे अमीर भिखारी भरत जैन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी संपत्ति और कमाई जानने के बाद आप यकीन नहीं कर पाएंगे।

भरत जैन ना सिर्फ भारत के बल्कि दुनिया के सबसे अमीर भिखारी माने जाता है। जैन प्रतिदिन 2 हजार से 3 हजार रुपये भीख मांगकर कमाता है। भरत इस वक्त 54 साल का है और 40 साल से भीख मांग रहा है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक भरत के पास ₹7.5 करोड़ ($1 मिलियन) की संपत्ति है।

---विज्ञापन---

भरत जैन मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन (CSTM) और आजाद मैदान जैसी कई जगहों पर भीख मांगने पहुंचते हैं। बिना किसी छुट्टी और आराम के भरत जैन लगभग 12 घंटे तक भीख मांगता है।

भरत जैन के पास कितनी संपत्ति?

भरत जैन के पास मुंबई के परेल इलाके में 2बीएचके फ्लैट है, जिसकी कीमत ₹1.2 करोड़ है। भरत के बेटे ने कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई की और परिवार एक स्टेशनरी की दुकान चलाता है। मुंबई से सटे ठाणे में भरत की दो दुकानें भी हैं, जिससे उन्हें करीब 30000 रुपये किराया मिलता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : गजब! कुत्तों से बात करता है ये शख्स, एक आवाज पर दौड़े चले आते हैं; देखिए वीडियो

परिवार नहीं है इस पेशे से खुश

भरत जैन का परिवार चाहता है कि वह इस पेशे को अब छोड़ दें और घर बैठे लेकिन भरत जैन का कहना है कि यह उनका मनपसंद काम है और इससे ही उन्होंने परिवार को संभाला है। वह इस पेशे को नहीं छोड़ना चाहते हैं। भरत जैन का कहना है कि वह लालची नहीं है बल्कि मंदिरों में दान भी करते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : दुकान के बाहर खड़ी 72 साल की महिला हवा में लटकी, वजह जानकर नहीं रुकेगी हंसी

हालांकि भारत में भीख मांगना गैरकानूनी है, हालांकि इसके बावजूद भारत में बड़ी संख्या में लोग भीख मांगते हैं। कई बार पुलिस भिखारियों को पकड़ती है और उनके पुनर्वास की व्यवस्था भी की जाती है लेकिन ये फिर इस पेशे में उतर जाते हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 10, 2024 08:15 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola