Bhagwan Ram Blinking Eyes Viral Video: भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने पहुंच रहे हैं। 23 जनवरी को रिकॉर्ड संख्या में राम भक्त अयोध्या पहुंचे। भीड़ कंट्रोल करने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें भगवान राम अपनी पलकें झपकाते हुए दिखाई दे रहे हैं। क्या भगवान राम ने सच में अपनी पलकें छपकाईं हैं?
क्या सच में भगवान ने झपकाईं पलकें?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भगवान राम की मूर्ति इधर उधर देखकर मुस्कुरा रही है। इसके बाद वह पलकें झपकाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं लेकिन क्या सच में भगवान राम ने अपनी पलकें झपकाईं हैं? अब इसकी सच्चाई सामने आ गई है।
दरअसल भगवान राम का शेयर किया जा रहा ये वीडियो AI ने बनाया है। AI की वजह से भगवान राम इधर उधर देखते और पलकें झपकाते दिखाई दे रहे हैं। ऐसा सच में नहीं हुआ है और ये वीडियो AI द्वारा बनाया गया है, जिसका मतलब है ये है कि वीडियो फेक है।
सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर क्या बोल रहे लोग?
कुछ लोग इस वीडियो को सच मानकर इसे भगवान राम की महिमा बता रहे हैं तो कुछ का कहना है कि AI का सही इस्तेमाल हो रहा है। एक ने लिखा कि वाह क्या ऐसा सच में हुआ है? भगवान राम ने अपनी पलकें झपकाई हैं? एक ने लिखा कि अब यह कहा जा सकता है कि AI का सही इस्तेमाल हो रहा है।
बता दें कि 22 जनवरी को लगभग 7000 विशेष मेहमानों की उपस्थिति में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजयपाल आनंदीबेन पटेल, आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत समेत तमाम लोग मौजूद थे। इसके बाद राम लला की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
3 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
5 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
10 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines