Woman trapped by online friend : सोशल मीडिया के जरिए फ्रॉड की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अनजान व्यक्ति के चक्कर में फंसकर दोस्ती और प्यार करने वाले कई लोगों के साथ धोखाधड़ी हो चुकी है। हालांकि लगातार लोगों को आगाह करने और ऐसी कई घटनाएं सामने आने के बाद भी लोग फंसते दिखाई दे रहे हैं। बेंगलुरु में एक महिला के साथ ऐसा ही हुआ।
सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, मिला धोखा
सोशल मीडिया के जरिए एक महिला की दोस्ती एक शख्स से हुई । दोनों के बीच बातचीत अधिक होने लगी और सोशल मीडिया से शुरू हुई यह बातचीत व्हाट्सएप्प और घर तक पहुंच गई। हालांकि इस दोस्ती की सच्चाई जब महिला को पता चली तो उसके होश उड़ गए। अब पुलिस से मदद मांग रही है।
पैसे तो लिए ही, गहने भी ले गया
महिला की उम्र 35 साल बताई जा रही है, जिसके दो बच्चे भी हैं। यह महिला, एक ऑनलाइन दोस्त के चक्कर में बुरी तरह फंसी। दरअसल दोस्ती के बाद दोस्त महिला से कुछ पैसे उधार मांगने लगा। करीब पांच लाख रुपये उसे उधारी में ले लिए। कुछ समय बाद उसने फिर पैसे मांगे। महिला ने जब इंकार किया तो दोस्त ने गहने को भी बेचने के लिए राजी करवा लिया, जिनकी कीमत 7.2 लाख रुपये थी।
यह भी पढ़ें : बहन के साथ सोते पति को देख पत्नी बन गई Mike Tyson, मुक्के मार कर दिया बुरा हाल
आरोप है कि एक दिन जब महिला से मिलने के लिए शख्स घर पहुंचा तो उसने महिला को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। इसके साथ ही उसने और पैसे की डिमांड की लेकिन महिला ने जब असमर्थता दिखाई तो वह धमकी देने लगा कि वह ये सब महिला के पति को बता देगा।
यह भी पढ़ें : आर्केस्ट्रा में डांसर ने पैसे लेने के लिए लगाया गजब का जुगाड़, लोग बोले- और कितना विकास चाहिए?
यह सुन महिला के होश उड़ गए कि जिसके लिए मैंने अपने गहने तक बेच दिए, वह अब पति के सामने सबकुछ बता देने की धमकी दे रहा है। महिला ने इसकी जानकारी अपने भाई को दी। दोनों ने मिलकर पुलिस थाने में इसकी शिकायत की है। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 354 सी , 384 और 420 के तहत केस दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
फरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
13 hrs agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
4 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
6 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
6 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
8 days agoबच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines