बेंगलुरु में रहने वाली एक पूर्व आईटी प्रोफेशनल इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं. उन्होंने अपने कॉर्पोरेट करियर को अलविदा कहकर रैपिडो ऑटो चलाना शुरू किया है. इस फैसले के पीछे की प्रेरणादायक वजह और उनका आत्मविश्वास इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है. सामने आई जानकारी के मुताबिक, युवती के पिता के निधन के बाद घर की पूरी जिम्मेदारी उन पर आ गई. आईटी सेक्टर में देर रात की शिफ्ट्स के कारण वह घर पर अकेली मां को समय नहीं दे पा रही थीं. अपनी मां का ख्याल रखने और काम के घंटों में लचीलापन पाने के लिए उन्होंने कॉर्पोरेट जगत को छोड़ ऑटो रिक्शा चलाने का विकल्प चुना. इससे उन्हें काम के समय पर खुद का नियंत्रण मिला और वह घर के करीब भी रह पाती हैं.
यह भी पढ़ें : Rapido-Uber पर बाइक कैसे चलाए, इस पर कितनी होती है कमाई? जानिए बाइक टैक्सी जॉब शुरू करने से पहले जरूरी बातें
परिवार का विरोध, फिर भी चुनी अपनी राह
युवती की यह कहानी तब सामने आई जब डिजिटल कंटेंट क्रिएटर तन्वी ने उनसे बातचीत कर एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया. वीडियो में युवती ने बताया कि यह फैसला लेना आसान नहीं था. शुरुआत में उनके परिवार ने भी एक लड़की के ऑटो चलाने का विरोध किया था, लेकिन उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि समाज हमेशा पूछता है- “लोग क्या कहेंगे?” लेकिन उन्होंने इसकी परवाह न करते हुए आजादी और आत्मनिर्भरता का रास्ता चुना. अपने परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता दी.
युवती का कहना है कि ऑटो चलाना कोई छोटा काम नहीं है. उन्होंने खुलासा किया कि अब वह आईटी सेक्टर की तुलना में ज्यादा कमाई कर रही हैं. कई बार जब सवारियां उन्हें फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते देखती हैं तो हैरान रह जाती हैं.
इंस्टाग्राम कैप्शन में युवती ने क्या लिखा?
युवती ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए समाज की उस सोच पर सीधा प्रहार किया है, जो अक्सर महिलाओं के फैसलों पर सवाल उठाती है. उन्होंने लिखा कि उन्होंने किसी की मंजूरी का इंतजार करने के बजाय अपनी जिंदगी की कमान खुद अपने हाथों में लेने का फैसला किया.
एक इकलौती बेटी होने के नाते, उन्होंने ऐसे पेशे को चुना जिसे आमतौर पर पुरुषों का क्षेत्र माना जाता है. अपनी पोस्ट में उन्होंने जोर देकर कहा कि बहादुरी का मतलब हमेशा कुछ बहुत बड़ा या असाधारण करना ही नहीं होता, बल्कि कई बार बस इतनी हिम्मत जुटाना ही काफी होता है कि आप कह सकें- “मुझे यह पसंद है और मैं यही चुन रही हूं.”
यह भी पढ़ें : Rapido Bike Taxi ने शुरू की कैब सर्विस, उबर, ओला के सामने पेश करेगी नई चुनौतियां
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
4 hrs agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
1 day agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
2 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
2 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
3 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
4 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
4 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
5 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
5 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines