Bengaluru Man Dies Firecrackers Box: दिवाली के मौके पर कुछ लड़कों ने अपने दोस्त से ऐसा बेहूदा मजाक किया कि उसकी जान ही चली गई। घटना बेंगलुरु की है। जहां एक 32 साल के युवक की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक बेरोजगार लड़का अपने बेहतर फ्यूचर के लिए शर्त लगाकर पटाखे के डिब्बे पर बैठ गया। जिसके बाद दोस्तों ने नीचे से आग लगा दी और खुद एक-एक कर भाग गए। जैसे ही डिब्बे में आग लगी, जोरदार धमाका हुआ और इस पर बैठा युवक नीचे आ गिरा। इसके बाद उसकी मौत हो गई।
CCTV वीडियो वायरल
इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ लड़के एक युवक को पटाखे के डिब्बे पर बैठाकर भाग जाते हैं। फिर धमाका होता और शख्स गिर पड़ता है। इसके बाद धुएं का गुबार छा जाता है। ये देख युवक आते हैं और तड़पते हुए शख्स की हालत देखने लगते हैं।
ये भी पढ़ें: कौन है ईरान की सड़कों पर इनरवियर में घूमने वाली अहौ दारियाई? हिजाब के खिलाफ खोला मोर्चा
सामने आई ये सच्चाई
इस घटना में जान गंवाने वाले शख्स का नाम शबरीश था। पुलिस का कहना है कि शबरीश और उसके दोस्त 31 अक्टूबर को दिवाली मना रहे थे। वे नशे में थे। शबरीश के दोस्तों ने चैलेंज दिया कि अगर वह पटाखे के डिब्बे पर बैठकर दिखाएगा तो शर्त जीतने पर ऑटोरिक्शा खरीदकर दिलाएंगे। बेरोजगार शबरीश इसके लिए तैयार हो गया और पटाखे के डिब्बे पर बैठ गया।
ये भी पढ़ें: ‘2043 तक पूरी तरह आ जाएगा मुस्लिम शासन’, ऐसी भविष्यवाणी करने वाली Baba Vanga कौन ?
गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
जैसे ही धमाका हुआ, शबरीश गंभीर रूप से घायल हो गया। फिर उसके दोस्त उसे अस्पताल ले गए। जहां 2 नवंबर को उसकी मौत हो गई। कोनानाकुंटे पुलिस ने शबरीश की मौत मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन पर गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि बेरोजगार शबरीश ने अपने भविष्य के लिए सपना देख ये चुनौती स्वीकार की थी।
ये भी पढ़ें: अभिनव अरोड़ा का एक और वीडियो वायरल, धमकी मिलने के बाद किया ये काम; हुए ट्रोल
संबंधित खबरें
‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
1 day agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
1 day ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
2 days ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
2 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
3 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
3 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
8 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
10 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
12 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines