---विज्ञापन---

Viral Video: दोस्त को पटाखे के डिब्बे पर बैठाकर लगा दी आग, शर्त के चक्कर में चली गई जान

Bengaluru Man Dies Firecrackers Box: बेंगलुरु में एक शख्स की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। शख्स को उसके दोस्तों ने पटाखे के डिब्बे पर बैठने का चैलेंज दिया था।

Bengaluru Man Dies Firecrackers Box: दिवाली के मौके पर कुछ लड़कों ने अपने दोस्त से ऐसा बेहूदा मजाक किया कि उसकी जान ही चली गई। घटना बेंगलुरु की है। जहां एक 32 साल के युवक की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक बेरोजगार लड़का अपने बेहतर फ्यूचर के लिए शर्त लगाकर पटाखे के डिब्बे पर बैठ गया। जिसके बाद दोस्तों ने नीचे से आग लगा दी और खुद एक-एक कर भाग गए। जैसे ही डिब्बे में आग लगी, जोरदार धमाका हुआ और इस पर बैठा युवक नीचे आ गिरा। इसके बाद उसकी मौत हो गई।

CCTV वीडियो वायरल 

इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ लड़के एक युवक को पटाखे के डिब्बे पर बैठाकर भाग जाते हैं। फिर धमाका होता और शख्स गिर पड़ता है। इसके बाद धुएं का गुबार छा जाता है। ये देख युवक आते हैं और तड़पते हुए शख्स की हालत देखने लगते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: कौन है ईरान की सड़कों पर इनरवियर में घूमने वाली अहौ दारियाई? हिजाब के खिलाफ खोला मोर्चा

---विज्ञापन---

सामने आई ये सच्चाई 

इस घटना में जान गंवाने वाले शख्स का नाम शबरीश था। पुलिस का कहना है कि शबरीश और उसके दोस्त 31 अक्टूबर को दिवाली मना रहे थे। वे नशे में थे। शबरीश के दोस्तों ने चैलेंज दिया कि अगर वह पटाखे के डिब्बे पर बैठकर दिखाएगा तो शर्त जीतने पर ऑटोरिक्शा खरीदकर दिलाएंगे। बेरोजगार शबरीश इसके लिए तैयार हो गया और पटाखे के डिब्बे पर बैठ गया।

ये भी पढ़ें: ‘2043 तक पूरी तरह आ जाएगा मुस्लिम शासन’, ऐसी भविष्यवाणी करने वाली Baba Vanga कौन ?

---विज्ञापन---

गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज 

जैसे ही धमाका हुआ, शबरीश गंभीर रूप से घायल हो गया। फिर उसके दोस्त उसे अस्पताल ले गए। जहां 2 नवंबर को उसकी मौत हो गई। कोनानाकुंटे पुलिस ने शबरीश की मौत मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन पर गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि बेरोजगार शबरीश ने अपने भविष्य के लिए सपना देख ये चुनौती स्वीकार की थी।

ये भी पढ़ें: अभ‍िनव अरोड़ा का एक और वीड‍ियो वायरल, धमकी म‍िलने के बाद क‍िया ये काम; हुए ट्रोल

First published on: Nov 04, 2024 07:24 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola