Bengaluru Chef Uses Broom To Clean Dosa Tawa: स्ट्रीट फूड या रेस्टोरेंट में खाना खाना हर किसी को पसंद होता है। हालांकि, कहा जाता है कि स्ट्रीट फूड या अस्वस्थ चीजों को खाने से बचना चाहिए क्योंकि बाहर के बने खाने के बारे में कुछ पता नहीं होता है कि उसे किस तरह बनाया गया है। सोशल मीडिया पर आपने ऐसे कई वीडियो देखे होंगे, जिसमें स्ट्रीट फूड या रेस्टोरेंट में अस्वस्थ तरीके खाना बनाया जाता है। अब इसी के साथ एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें एक शख्स झाड़ू से डोसा बनाता है। शायद आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं कि कोई डोसा बनाने के लिए गंदगी साफ करने वाली झाड़ू का इस्तेमाल करेगा। इस वीडियो को देखने के बाद शायद आपको समझ आ जाएगा कि बाहर किसी भी रेस्टोरेंट या स्ट्रीट फूड का खाना सेहत के लिए कितना हानिकारक हो सकता है।
बेंगलुरु के रेस्टोरेंट का बताया जा रहा है वीडियो
दरअसल, यह वीडियो कथित तौर पर बेंगलुरु का बताया जा रहा है। जहां शेफ झाड़ू से अपना तवा साफ करते नजर आया। इस वीडियो को फेसबुक पर Thefoodiebae नाम के पेज पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शेफ सबसे पहले प्रेशर पाइप से तवे पर पानी डालता है फिर उसपर झाड़ू लगाता है।
वीडियो की शुरुआत में शेफ को झाड़ू उठाते हुए और उसे गर्म तवे पर चलाते देखा जा सकता है। शख्स ने वीडियो अपलोड कर फेसबुक पोस्ट में कैप्शन दिया कि बेंगलुरु के सबसे हाई-टेक डोसा के लिए क्रेजी रश। हालांकि, यह वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो ने तवे पर झाड़ू लगाने के कारण नेटिजन का ध्यान आकर्षित किया।
बता दें कि अब तक इस क्लिप को फेसबुक पर 15 मिलियन बार देखा जा चुका है और हजारों लाइक्स मिले हैं। नेटिजन ने झाड़ू का इस्तेमाल करने वाले शेफ पर कटाक्ष कर लिखा कि अभी भी क्लासिक झाड़ू। सबसे अस्वास्थ्यकर डोसा। वहीं, दूसरे यूजर्स ने लिखा कि बाहर का खाना खाने से हमें बचना चाहिए क्योंकि यह हमारी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Watch Video: टॉयलेट के अंदर कुंडली मारे बैठा मिला काला सांप, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
5 hrs agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
1 day agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
2 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
2 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
3 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
4 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
4 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
5 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
5 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines