'वर्दी उतारो, दो मिनट में भूत बना दूंगा', पुलिसवालों को धमकाते दबंग युवक का वीडियो वायरल

Bareilly Viral Video : उत्तर प्रदेश के बरेली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स पुलिसवालों को भूत बना देने की धमकी दे रहा है। इस मामले को लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है

Bareilly Viral video
विज्ञापन

Bareilly Viral Video : उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिसवालों को धमकाते एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स बीच सड़क पर विवाद के बाद खुलेआम पुलिसकर्मियों को भूत बना देने की धमकी दे रहा है। हैरानी की बात है कि अभी तक पुलिस ने मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं की। पुलिसकर्मियों और युवक के बीच हुई बहस का वीडियो वायरल हो रहा है।

पूरा मामला फरीदपुर टोल प्लाजा का बताया जा रहा है। यहां एक शख्स डायल 112 के सिपाहियों से शख्स उलझ गया। जानकारी के मुताबिक विवाद तब शुरू हुआ, जब शनिवार देर रात यहां रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर हुई थी। इसकी सूचना मिलने पर डायल 112 की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची थी।

Advertisment

पुलिसकर्मियों से उलझ गया था शख्स

पुलिस के पहुंचने के बाद ट्रक चालक और रोडवेज बस चालक के बीच समझौता हो गया लेकिन एक अन्य शख्स पुलिसकर्मियों से उलझ गया। बहस के दौरान वह पुलिसकर्मियों को उकसाने की कोशिश कर रहा था। वीडियो में शख्स को यह कहते सुना जा सकता है कि “वर्दी उतार दो, यहीं भूत बना दूंगा।” वहीं पुलिस वालों ने धीरज से काम लिया और शख्स की धमकी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।


पुलिसवालों को धमकाते शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और वीडियो वायरल होने के बाद लोग सवाल उठाने लगे कि इस मनबढ़ शख्स के खिलाफ कोई कार्रवाई होगी भी या नहीं! सोशल मीडिया पर पुलिस ने बताया है कि थाना फरीदपुर, बरेली पर अभियोग पंजीकृत है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

विज्ञापन

एक शख्स ने लिखा कि अब इस युवक की जेल में बैठने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होनी चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि अपराध और अपराधियों की बाढ़ आ गई है। योगी जी ये सब कब तक ऐसे ही चलता रहेगा? कोई कार्रवाई होगी या नहीं? एक ने लिखा कि हो सकता है कि इन पुलिसवालों ने ही कोई गलती की हो, जिसकी वजह से उसकी दादागिरी बर्दाश्त कर रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि ऐसे लोगों पर त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ