हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सास के साथ बहू करना चाहती है 'वो वाला' प्यार, मोबाइल में दिखाती है वीडियो

Saas Bahu Viral Video : वीडियो में महिला बता रही है कि उसके बेटे की शादी एक लड़की से हुई। छह महीने बाद बहू के तेवर बदल गए और वह सास के साथ ही सोने की जिद करने लगी। अब बहू के घरवाले दहेज की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

Saas Bahu Viral Video : सास बहू के बीच होने वाले कलेश के बारे में तो आपने बहुत सुना होगा। दोनों के बीच प्यार के भी कई उदाहरण मौजूद हैं लेकिन इस वक्त एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सास ने बताया कि उसकी बहू अपने पति को छोड़कर उसके साथ ही शारीरिक संबंध बनाना चाहती है।

बहू की हरकत से परेशान हुई सास

एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला बता रहा है कि उसके बेटे की शादी एक लड़की से हुई। शादी के छह महीने तक तो सबकुछ ठीक था लेकिन उसके बाद बहू अपनी सास के साथ ही सोने की जिद करने लगी। महिला ने बताया कि उसकी बहू इस बात से भी चिढ़ती है कि मैं अपने पति के साथ क्यों सोती हूं।

‘पहली बार देखते ही हुआ था प्यार’

महिला ने बताया कि बहू कहती है कि जब मैंने पहली बार सास को देखा था, तभी मैंने उनके साथ ही रहने का फैसला कर लिया था। मेरी शादी तो आपके साथ होनी चाहिए थी। लड़के से शादी करके मुझे आपके साथ रहना था। महिला ने बताया कि बहू कहती है कि मैं तुम्हें बेहोशी की दवाई देकर ऐसा कुछ कर दूंगी कि मुंह दिखाने लायक नहीं बचोगी।

विज्ञापन

देखिए वीडियो


सास ने यह भी कहा कि बहू शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करती है। मैंने उससे कहा कि हम सास बहू हैं, मैं भी तुझे बहू मानकर प्रेम करती हूं लेकिन वो कहती है कि हमें ‘वो वाला प्यार’ करना है। सास का कहना है कि जब मैं उसे कहती हूं कि ये गलत है तो मुझे ऐसे लड़कियों का उदाहरण और खबरें मोबाइल में दिखाती है। वह फोन में वीडियो भी दिखाती है।

यह भी पढ़ें : तीन शादियां कर चुकी महिला कोर्ट में बोली-मुझे पहला पसंद, उसके साथ ही रहूंगी

विज्ञापन

महिला ने बताया कि हम इस लड़की से छुटकारा पाना चाहते हैं लेकिन लड़की के घर वाले उल्टा हमसे ही दहेज मांग रहे हैं। सास का कहना है कि बहू के घरवाले 20 लाख रुपये की डिमांड कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। News24 इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola