Bahraich Violence News : मूर्ति बिसर्जन के दौरान बहराइच में हुई हिंसा के आरोपियों का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। बताया जा रहा है कि दो आरोपियों के पैर में घोली लगी है जबकि पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हिंसा के आरोपियों एक एनकाउंटर की खबर सामने आते ही सरफराज नाम के आरोपी की बहन का बयान सामने आया है।
सरफराज की बहन ने कहा है कि उसका मायका महाराजगंज में है। दंगे के बाद 14 को STF की टीम घर आई थी और मेरे घर की तलाशी ली। वहां कोई नहीं मिला तो पति और देवर को लेकर गए। इसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं। 16 को मुझे पता चला कि मेरे पापा और भाई को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
सरफराज की बहन रुखसाना ने कहा कि मेरे दो भाई और पापा का नाम गोपाल मिश्रा की मौत मामले में नाम आया था। गिरफ्तारी के बाद से ही उनकी कोई खबर नहीं है और ना ही कप्तान कुछ बता रहे हैं। मुझे आशंका है कि उनका कोई फर्जी एनकाउंटर ना कर दिया जाए।
सरफराज की बहन ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा है कि उसके भाई और परिवार की रक्षा की जाए। बता दें कि दुर्गा मूर्ति विसर्जन के बाद बहराइच में हिंसा फ़ैल गई थी, जिसके बाद आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही थी।
यह भी पढ़ें : बहराइच हिंसा के आरोपियों के एनकाउंटर के बाद लखनऊ में हाई लेवल मीटिंग, सीएम योगी मौजूद
बताया जा रहा है कि बहराइच हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्र की हत्या में सरफराज और ताबिल का हाथ था। इन दोनों ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर रामगोपाल पर फायरिंग की थी। पुलिस लगातार दोनों आरोपियों की लोकेशन ट्रैक कर रही थी। इस बीच बहराइच की नानपारा तहसील में पुलिस ने मुठभेड़ में दोनों आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
7 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
8 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
9 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines