Baghpat BJP Leader Attack : पारस जैन : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में भाजपा नेता पर हमला हुआ है। हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा हैं कि हमला बीजेपी पसमांदा के जिलाध्यक्ष पर हुआ है। आरोप है कि पूर्व सभासद सहित तीन लोगों ने मिलकर उनपर हमला किया है, इस हमले में भाजपा नेता को गम्भीर चोटें भी आई हैं। अब पुलिस से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
घटना बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र के पांडव रोड की है, बीजेपी के पसमांदा जिलाध्यक्ष तालिब अपने पड़ोसी के घर पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी वहां कुछ लोग पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने तालिब की जमकर पिटाई की। वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव करने की कोशिश की लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ और तालिब को पीटकर वह लोग चलते बने।
बतया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते यह मारपीट हुई है। पूर्व सभासद अपने बेटे के साथ तालिब के पास पहुंचे और हमला कर दिया। खबरों की मानें तो तालिब पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया, जिससे वह चोटिल हो गए। तालिब का कहना है कि दूसरे लोग उनसे इस बात से चिढ़ते हैं कि वो बीजेपी में क्यों हैं? तालिब ने बताया की पहले भी इस तरह का विवाद हो चुका है। तब समाज के कुछ लोगों द्वारा समझौता कराया गया था लेकिन एक बार फिर उनपर हमला हुआ है।
बीजेपी नेता तालिब पर हुए हमले का एक सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग गली के बाहर बैठे हुए आपस में बातचीत कर रहे हैं। इसी बीच तेज कदमों के साथ कुछ लोग तालिब के पास पहुंचते हैं और तुरंत हमला कर देते हैं। वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव करने की कोशिश की लेकिन तब तक तालिब की पिटाई हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें : पेट्रोल के दाम 10 रुपये कम होने पर भी उड़ा मजाक, पाक सरकार ने दिया था ईद का तोहफा
वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही तफ्तीश पूरी कर घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
20 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines