पेट्रोल के दाम 10 रुपये कम होने पर भी उड़ा मजाक, पाक सरकार ने दिया था ईद का तोहफा

Pakistan Petrol Price : पाकिस्तान की सरकार ने ईद से पहले लोगों को महंगाई से राहत दी है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम में भरी कटौती की है, इसके बावजूद सोशल मीडिया पर लोग ट्रोल खिंचाई कर रहे हैं।

Pakistan Petrol Price

Pakistan Petrol Price  : पाकिस्तान में पेट्रोल के दाम में भारी कटौती की गई है। ईद से पहले पाकिस्तान की सरकार ने जनता को राहत देने की कोशिश की है। पेट्रोल और डीजल के दाम में बड़ी कटौती से आम लोगों को कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया पर लोग पाकिस्तान सरकार के इस फैसले का मजाक बना रहे हैं।

सरकार ने की भारी कटौती

पाकिस्तान की सरकार ने जुमे के दिन शुक्रवार को पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल की कीमतों में क्रमशः 10.2 रुपये और 2.33 रुपये कटौती की घोषणा की। इसके लिए खुद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक वीडियो जारी किया और इसकी जानकारी दी। वहीं प्रशासन और सरकार से जुड़े लोगों कहना है कि ये लोगों के लिए ईद का उपहार है। हालांकि इसके बावजूद भी सोशल मीडिया पर तमाम लोग सरकार की खिंचाई कर रहे हैं।

सरकार की तरफ से एक सोशल मीडिया के जरिए बताया गया कि ईद उल-अजहा के अवसर पर, प्रधान मंत्री मुहम्मद शहबाज शरीफ ने जनता के लिए एक प्रमुख ईद उपहार की घोषणा की है। पेट्रोल की कीमत में 10 रुपये 20 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2 रुपये 33 पैसे प्रति लीटर की कमी आई है।” इस तरह से अब पाकिस्तान में 15 जून से पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें 258.16 रुपये और 267.89 रुपये हो गईं हैं।

सोशल मीडिया पर लोग पाकिस्तान सरकार के इस फैसले पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया पर सरकार पर तंज कस रहे हैं तो वहीं लोगों का कहना है कितनी राहत काफी नहीं है, पेट्रोल-डीजल के दाम में अधिक कटौती होनी चाहिए

यहां देखें रिएक्शन

बता दें कि पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल के दाम सबसे बड़े मुद्दों में से एक हैं। ऐसे में दस रुपये कमी देकर पाकिस्तान प्रधानमंत्री ने इसे एक बड़ी राहत कहा है। पेट्रोल और डीजल के दाम का असर सीधे आम लोगों पर पड़ता है और रहन-सहन और खान-पान इससे प्रभावित होता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ