Watch Video: जब भी योग की बात आती है तो सबसे पहला नाम बाबा रामदेव का आता है, जिन्हें हम योग गुरु भी कहते हैं। अक्सर वे बेहतर स्वास्थ्य और जीवन के बारे में बताते नजर आते हैं। अक्सर उनके वीडियो सामने आते हैं, जिसमें वे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर रखने के लिए उपाय बताते रहते हैं। इस बार भी ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें में गधी का दूध पीते नजर आ रहे हैं और उसके फायदे के बारे में भी बता रहे हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
वीडियो में क्या है?
ABP न्यूज के सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें बाबा रामदेव गधी का दूध पीते और दूध के सेवन के लाभों के बारे में बताते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो थोड़ा अजीब है, क्योंकि लोग ज्यादातर गाय या भैंस का दूध पीते हैं या ज्यादा से ज्यादा कुछ लोग बकरी का दूध पी लेते हैं। ऐसे में बाबा रामदेव का ये वीडियो लोगों को थोड़ा चौंका रहा है।
इस वीडियो में बाबा रामदेव को सबसे पहले गधी का दूध निकालते हुए देखा जा सकता है और फिर वे इस दूध को पीते भी नजर आ रहे हैं। यहां हम आपके लिए वीडियो शेयर कर रहे हैं।
बहुत फायदेमंद है ये दूध
वीडियो में, योग गुरु ने इसकी तारीफ भी की है। उन्होंने कहा कि मैंने ऊंटनी, गाय, भेड़ और बकरियों से दूध निकाला है। यह दूध सुपर टॉनिक है और एक सुपर कॉस्मेटिक के रूप में काम करता है। आगे उन्होंने बताया कि यह दूध स्वास्थ्य और सौंदर्य दोनों के लिए फायदेमंद है। आगे उन्होंने कहा कि क्लियोपेट्रा (मिस्र की रानी) गधी के दूध से नहाती थीं।
उन्होंने दावा किया कि जिन लोगों को दूध से एलर्जी होती है, वे गधी का दूध पी सकते हैं। बता दें कि गधे का दूध की तुलना में इसका दूध बहुत महंगा होता है और इसे 5,000 रुपये से 7,000 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर बेचा जाता है।
यह भी पढ़ें – दुनिया का सबसे अजीब होटल, जहां बेइज्जत होने के लिए लोग देते हैं पैसे
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
17 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines