दुनिया का सबसे अजीब होटल, जहां बेइज्जत होने के लिए लोग देते हैं पैसे

दुनिया के अजीबोगरीब होटल की लिस्ट में ब्रिटेन के एक होटल का नाम शामिल है, जहां लोग अपनी बेइज्जती कराने के लिए पैसे देते हैं।  

Hotel
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों अलग है ये होटल?

रिपोर्ट में बताया गया कि जब लोग इस होटल में बेसिक जरूरतों के लिए रिक्वेस्ट करते हैं तो उन्हें बेइज्जत किया जाता है। उदाहरण के लिए  अगर कोई पानी मांगता है, तो जवाब मिलता है, सिंक से जाकर पी लो। डेली मेल की एक रिपोर्ट में बताया गया कि नल के पानी से चाय बनाने के बारे में पूछने पर, उन्हें अपनी कल्पना का उपयोग करने के लिए कहा जाता है।

इसके साथ ही कर्मचारी जैसे रिसेप्शनिस्ट को जानबूझकर मेहमानों को अपमानित करने के लिए रखा जाता है। रिपोर्ट से यह भी बताया गया कि इन कर्मचारियों को नियुक्त करते समय उन्हें मेहमानों को नीचा दिखाने के काम के बारे में बताया जाता है, जिसमें वे माहिर हैं।

विज्ञापन

क्यों इस होटल में जाते हैं लोग?

करैन होटल नाम का यह होटल लंदन में स्थित है। ब्रिटेन में आने से पहले 2021 में ऑस्ट्रेलिया में इसका रेस्तरां लॉन्च किया गया था। मजे की बात ये है कि  लोग अभी भी यहां आना पसंद करते हैं। अब सवाल उठता है कि लोग इस होटल में क्यों आते हैं। इस होटल में रह चुके एक गेस्ट ने बताया कि मैं बहुत संवेदनशील हूं; मुझे समाज में अजीब लगता है। मैं मजाक नहीं करता। मैं मजाक भी कम समझता हूं। मैं अपने डर का सामना करने के लिए इस होटल में आया था। डांटे जाने पर मुझे बुरे सपने सा लगता है। लेकिन लगता है कि अपने डर का सामना करने का इससे बेहतर कोई तरीका नहीं है। शायद मुझे यहां के अनुभवों से खुशी मिले और कुछ सीखने को मिले।

बता दें कि इस होटल में तौलिये से लेकर टॉयलेट पेपर तक,सभी जरूरी चीजें  उपलब्ध नहीं होती है।  कैरन होटल उन लोगों के लिए एक खास एक्सपीरियंस  देता है जो एक अनोखे रोमांच की तलाश में हैं।जहां कुछ लोगों के लिए यह डर का सामना करने के समान है। वहीं कुछ के लिए ये एक एडवेंचर हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ