हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

General Knowledge: एक तस्‍वीर की कीमत? 2001 सोने के स‍िक्‍के..50,000 क‍िलो काली म‍िर्च..100 क्‍व‍िंटल इलायची

General Knowledge: एक ऐसे महाराजा, जिन्होंने पहली फोटो क्लिक कराने के बाद 2001 सोने के सिक्के, 500 क्विंटल काली मिर्च समेत तमाम तोहफे दे दिए थे। आइये जानते हैं कि कौन थे अयिल्यम थिरुनल?

विज्ञापन
अयिल्यम थिरुनल और उनकी पत्नी कल्याणी कुट्टी

General Knowledge: क्या आप जानते हैं कि केरल में कैमरे से पहली फोटो कब क्लिक की गई थी? आपको जानकर हैरानी होगी कि पहली फोटो क्लिक करने के बदले क्या क्या दिया गया था। आज हम आपको एक ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं, जो सबसे अलग है। जानिए कौन थे अयिल्यम थिरुनल जिनकी फोटो खींचने वाले को 2001 सोने के सिक्के और बहुत कुछ मिला था।

कौन थे अयिल्यम थिरुनल?
अयिल्यम थिरुनल भारत में त्रावणकोर रियासत के शासक थे। उनका जन्म 1832 में हुआ और उन्होंने 1880 में दुनिया को अलविदा कह दिया। 1860 से लेकर 1880 तक उन्होंने शासन किया जिसे बेहद सफल माना गया। त्रावणकोर को “भारत का आदर्श राज्य” नाम भी मिला था।

7 भाई बहनों में से बचे थे सिर्फ चार

अयिल्यम थिरुनल, उत्तरम थिरुनल और स्वाति थिरुनल रामवर्मन के दामाद और प्रसिद्ध गौरी लक्ष्मीबाई के पोते थे। अयिल्यम थिरुनल की मां का नाम गौरी रुक्मिणी बाई और पिता का नाम पूरम थिरनाल राम वर्मा मंदिर तंबुरान था। अयिल्यम थिरुनल कुल 7 भाई बहन थे लेकिन 4 ही जिंदा बच पाए थे, जिसमें एक बहन भी शामिल थी।

विज्ञापन


कैसे बने महाराजा?

आपको जानकर हैरानी होगी कि अयिल्यम थिरुनल को त्रावणकोर रियासत का उत्तराधिकार नहीं मिलने वाला था लेकिन बड़े भाई शासन हेतु अयोग्य करार दिए गए। इसके बाद अयिल्यम थिरुनल त्रावणकोर रियासत के उत्ताधिकारी बन गए। कहा जाता है कि बड़े भाई मानसिक रुप से शासन संभालने के लिए सक्षम नहीं थे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : एक की वजह से चली जाती है कई चीटियों की जान, जानिए हैरान कर देने वाला कारण

कहा जाता है कि केरल में पहली फोटो राजा अयिल्यम थिरुनल और उनकी पत्नी कल्याणी कुट्टी के साथ खींची गई थी। इस तस्वीर को खींचने वाले को 2001 सोने के सिक्के, 500 क्विंटल काली मिर्च, 100 क्विंटल इलायची, 1000 क्विंटल सोंठ आदि दिए गए थे। यह फोटो 1870 में खींची गई थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : एक ऐसी जगह, जहां से चारों दिशा में जाती है ट्रेन, जानिए कहां है डबल डायमंड क्रॉसिंग?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola