---विज्ञापन---

Avadh Ojha का हाथ जोड़ते वीडियो वायरल, लड़के से बोले-अफगानिस्तान से आए हो..

Avadh Ojha Viral News: इन दिनों अवध ओझा काफी चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की है। जब से वह राजनीति में उतरे हैं तभी से उनके कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

---विज्ञापन---

Avadh Ojha Viral News: दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले सेलिब्रिटी टीचर के रूप में फेमस अवध ओझा सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। आप ने उनको दिल्ली के पटपड़गंज से टिकट दिया है। तभी से अवध ओझा कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छाए हुए हैं। उनके इंटरव्यू का एक क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें वह एक लड़के के सामने हाथ जोड़ते दिख रहे हैं।

गांव का नाम सुन खड़े हो गए अवध ओझा

फेसबुक पर जो अवध ओझा का वीडियो वायरल हो रहा है, वह लल्लनटॉप ने शेयर किया है। जिसमें अवध ओझा स्टेज पर बैठे हैं, इस दौरान एक लड़का उनसे सवाल पूछने के लिए खड़ा होता है। वह बोलता कि सर में बहुत ही बदनाम जगह से आता हूं। इसपर अवध ओझा बोलते हैं कि कहीं अफगानिस्तान से तो नहीं आते। वह लड़का उनकी बात का जवाब देते हुए कहता है कि नहीं सर मैं एमपी के चंबल से आता हूं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Watch Video: डोसा विद पंजाबी ट्विस्ट! आनंद महिंद्रा ने पोस्ट में दिखाया कल्चरल फ्यूजन

चंबल का नाम सुनकर अवध ओझा अपनी सीट से उठकर खड़े हो जाते हैं और उस लड़के के सामने हाथ जोड़ लेते हैं। इसके बाद वह अपनी टैगलाइन बोलते हुए कहते हैं कि चंबल की डकैती और अवध ओझा की बकैती…इसके बाद सब लोग जोर से हंसने लगते हैं।

---विज्ञापन---

12 फेल का क्या है कनेक्शऩ?

12वीं फेल आइपीएस अनुराग पाठक की कहानी तो सभी ने सुनी होगी। अनुराग पाठक भी चंबल इलाके से ही आते हैं। उनके संघर्ष की कहानी को बताते हुए उस लड़के ने कहा कि मुझे सफलता नहीं मिल पा रही है। कई एग्जाम भी पास कर चुका है लेकिन नौकरी नहीं मिल पा रही है। इसपर अवध ओझा ने डॉली चायवाला का उदाहरण देते हुए कहा कि जो भी काम करो उसको साधना की तरह करो, मेहनत से सब कुछ नहीं होता। काम में क्वालिटी होनी जरूरी है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Avadh Ojha लड़ना चाहते थे लोकसभा चुनाव, जानें किस पाटी से और कहां से मांग रहे थे टिकट?

First published on: Dec 10, 2024 09:28 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola