मशहूर टीवी स्टार बने 'रियल' लाइफ हीरो, प्लेन में अचानक पहुंचे सांप को उठाकर बाहर फेंका

Disney Star Removes Snake From Plane: ये घटना ब्रूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पर्थ जाने वाली वर्जिन एयरलाइंस में हुई है। सभी यात्री सुरक्षित हैं, एयरलाइन इस मामले की जांच कर रही है।

सांप
विज्ञापन

Disney Star Removes Snake From Plane: ऑस्ट्रेलिया के ब्रूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक प्लेन में यात्री उड़ान भरने के लिए तैयार बैठे थे। इस दौरान अचानक एक महिला की चीख ने प्लेन के क्रू मेंबर और अन्य यात्रियों को डरा दिया। पायलट और क्रू मेंबर जिस तरफ से आवाज आई वहां पहुंचे तो एक महिला यात्री प्लेन में रेंग रहे सांप की तरफ इशारा कर रही थी।

ये सांप Stimson python प्रजाति का था। सांप को देख यात्रियों में भगदड़ मचने लगी। कुछ देर के लिए प्लेन में अफरातफरी का माहौल था। क्रू मेंबर ने तुरंत इस बारे में स्थानीय एयर ट्रैफिक कंट्रोलर और एयरपोर्ट प्रशासन को सूचना दी। सभी लोग बचाव दल का इंतजार करने लगे। इस बीच यात्रियों की सांस अटकी हुई थी।

Advertisment

यात्री स्नेक कैचर का कर रहे थे इंतजार 

अभी स्नेक कैचर प्लेन में पहुंचते, इससे पहले यात्रियों की भीड़ में से एक शख्स आगे आया। कुछ देर वह सांप को करीब से देखता रहा। फिर अचानक आगे बढ़ा और सांप को पूंछ से पकड़कर उसे विमान के बाहर फेंक दिया। प्लेन में मौजूद सभी लोगों ने उसके इस काम के लिए उसके लिए हूटिंग की। दरअसल, सांप पकड़ने वाला ये शख्स कोई और नहीं ऑस्ट्रेलियाई डिज्नी स्टार और टीवी कलाकार Andre Rerekura थे।

विज्ञापन

जहरीला नहीं था सांप

Stimson python जिस प्रजाति का सांप प्लेन में मिला था वह खतरनाक और विषैले नहीं होते हैं। ऑस्ट्रेलिया मीडिया के अनुसार यह घटना 21 नवंबर की है। जब आंद्रे रेरेकुरा ब्रूम से पर्थ जाने वाली वर्जिन एयरलाइंस की फ्लाइट में सवार थे। आंद्रे ने मीडिया में दिए बयान में कहा कि विमान में मौजूद सभी लोग परेशान थे। मुझे पता था कि सांप कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा, वह केवल डरा और थका हुआ था।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ