गरीब के ढेर नाही असे छछनावा... स्मार्ट मीटर से परेशान 'बिहार'! गाना गाकर वायरल हुईं ये दो बहनें

Aurangabad Viral Girls: बिहार के औरंगाबाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो लड़कियां गाना गाती दिख रही हैं। इस वीडियो में दोनो लड़कियां स्मार्ट मीटर की खामियों को गिनाती नजर आ रही हैं।

Aurangabad Viral Girls

Aurangabad Viral Girls

विज्ञापन

Aurangabad Viral Girls: गरीब के ढेर नाही असे छछनावा, आवे बड़ी बिल अइसन मीटर हटावा, ये बोल वायरल हो रहे गाने के हैं। जिसमें दो लड़कियां स्मार्ट मीटर के खिलाफ सरकार तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं। बिहार में इन दिनों स्मार्ट मीटर को लेकर विवाद जारी है। इस विवाद के बीच ये गाना वायरल हो रहा है। ये वीडियो बिहार के औरंगाबाद का बताया जा रहा है। बिहार में लोग स्मार्ट मीटर को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे लाइट का बिल पहले से ज्यादा आ रहा है। इन्हीं कमियों को इस गाने के जरिए बताया जा रहा है।

क्या है वायरल वीडियो

इस वायरल वीडियो में दो लड़कियां जो दिख रही हैं वह दोनों सगी बहनें हैं। वह स्मार्ट मीटर के खिलाफ सरकार से यह प्रार्थना करती हुई दिख रही हैं कि इस मीटर की बिहार में फिलहाल कोई जरूरत नहीं है और पुराना मीटर ही बेहतर था। अपने गाने के जरिए इन सगी बहनों का कहना है कि लोगों के पास इतने पैसे नहीं हैं कि वह इस स्मार्ट मीटर को बार बार रिचार्ज करेंगे।

Advertisment

सरकार को क्या दिया मैसेज?

दोनों बहनों ने गाने के जरिए सरकार से विनती की। उनका कहना है कि बार-बार रिचार्ज के बावजूद उनका स्मार्ट मीटर माइनस में ही रहता है। इसकी वजह से घर में लाइट नहीं आती है। अंधेरे में ही लोग अपना जीवन गुजार रहे हैं। उनका कहना है कि इसकी वजह से एक बार फिर से पुराने दिनों की यादें ताजा हो गईं, जब दिन में मात्र 2 से 3 घंटे ही लाइट आया करती थी।

विज्ञापन

पहले भी हो चुकी हैं वायरल

आपको बता दें ये दोनों बहनें रफीगंज की रहने वाली हैं। इन दोनों का पहले भी एक गीत वायरल हो चुका है। जिसमें उन्होंने शराबबंदी समेत कई मुद्दों पर गाने गाए हैं। एक बार फिर से उन्होंने जनता से जुड़े मुद्दे पर गाना बनाकर सुर्खियां बटोरी हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

बिहार में स्मार्ट मीटर लगाए गए, जिनको लेकर लोगों का कहना है कि इन मीटर के लगने के बाद लगातार रिचार्ज करना पड़ता है जिसके बाद भी लाइट सही से नहीं आ पाती है। इसीलिए लोग इसका विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ