ATM से पैसे निकालते वक्त भूलकर ना करें ये गलती, हो रहा है बड़ा स्कैम

ATM Scam : ATM से पैसे निकालते वक्त अगर आपसे भी ये गलती हो गई तो आपका अकाउंट खाली हो सकता है। स्कैमर अब नए तरीके से लोगों को चूना लगा रहे हैं। नीचे दी गई जानकारी पढ़कर जानिए आप कैसे फ्रॉड से खुद को बचा सकते हैं।

ATM Scam

ATM Scam

ATM Scam : ATM से पैसे निकालते वक्त कई बार कार्ड मशीन में ही फंस जाता है। ऐसा ही एक महिला के साथ हुआ लेकिन महिला से एक गलती हो गई और उसके अकाउंट से हजारों रुपए निकाल लिए गए। ऐसे में अगर आप भी ATM का उपयोग कर पैसे निकालते हैं तो आपको भी सावधान हो जाने की जरूरत है वरना आपके साथ भी फ्रॉड हो सकता है।

विज्ञापन

ATM से निकालते हैं पैसे तो हो जाएं सावधान

हम सभी जानते हैं कि कई बार मशीन में ATM कार्ड फंस जाता है और फिर बैंक से हमें वह वापस मिल जाता है लेकिन एक महिला का कार्ड जब ATM में फंसा तो उसने वहां पर लिखे एक नंबर पर फोन कर दिया। इसके बाद तो उसके अकाउंट से पैसे निकाल लिए गए। मामला दिल्ली के मयूर विहार का है।

विज्ञापन

महिला का ATM कार्ड मशीन में फंस गया, तभी वहां घूम रहे एक शख्स ने वहां लिखे एक नंबर पर फोन करने की सलाह दे दी। महिला ने इस पर फोन किया और अपनी समस्या बताई। फोन पर महिला को कुछ स्टेप फॉलो करने के लिए कहा गया। महिला उनकी बात मानती रही और जैसा कहा गया वैसे करती रही लेकिन फिर भी ATM कार्ड वापस नहीं मिला।

विज्ञापन

कुछ देर बाद महिला को पता चला कि उसके अकाउंट से पैसे निकाले गए हैं। दरअसल ये एक फ्रॉड था। महिला ने जिस नंबर पर कॉल किया था तो किसी बैंक हेल्पलाइन नंबर नहीं बल्कि फ्रॉड गैंग का नंबर था। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की है और मामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है।

विज्ञापन

अगर आप भी ATM से पैसे निकालते हैं तो कुछ सावधानियों का ध्यान रखना जरूरी है। वरना आपके साथ भी फ्रॉड हो सकता है। ATM के बाहर या अंदर हाथ से लिखे या संदेहास्पद नंबरों पर कॉल ना करें। अगर ATM मशीन में कार्ड फंस जाता है तो आपको आधिकारिक वेबसाइट से नंबर निकालकर ही कॉल करना चाहिए। अगर आपसे कोई फोन पर स्टेप्स फॉलो करने के लिए कहता है तो ऐसा ना करें। अगर आपको लगे कि आपके साथ फ्रॉड हुआ तो तुंरत पुलिस को इसकी सूचना दें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ