Astronaut Sunita Williams Viral Video : भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स हाल ही में बोइंग के स्पेसक्राफ्ट से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंची, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अंतरिक्ष में पहुंचने के बाद सुनीता विलियम्स की खुशी का ठिकाना नहीं था। वह खुशी से झूम उठीं।
ISS पहुंचते ही डांस करने लगीं सुनीता विलियम्स
सुनीता विलियम्स तीसरी बार अंतरिक्ष यात्रा पर गईं हैं और जैसे ही वह इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पहुंचीं तो वह डांस करने लगीं। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद अन्य अंतिरक्ष यात्रियों को गले लगाया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घंटी बजाकर किया सुनीता विलियम्स का स्वागत
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनीता के पहुंचते ही वहां पहले से मौजूद अंतिरक्ष यात्रियों ने एक घंटी बजाकर उनका स्वागत किया। दरअसल यह एक परंपरा है, जब कोई नया अंतरिक्ष यात्री इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचता है तो वहां पहले से मौजूद एस्ट्रोनॉट्स एक घंटी बजाकर स्वागत करते हैं।
देखिए वीडियो
सुनीत विलियम्स ने कहा कि ISS के सदस्य दूसरा परिवार हैं और ISS मेरे लिए दूसरे घर जैसा है। शानदार स्वागत के लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद भी कहा। अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरने से पहले उन्होंने कहा था कि प्रक्षेपण से पहले थोड़ी घबराहट होती है, लेकिन नए अंतरिक्ष यान में उड़ान भरने को लेकर उन्हें कोई घबराहट नहीं है।
यह भी पढ़ें : क्या है भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स का मिशन? जिसके लिए तीसरी बार गईं अंतरिक्ष
बता दें कि सुनीता विलियम्स तीसरी बार अंतरिक्ष यात्रा पर गईं हैं, इससे पहले वह भगवान गणेश की मूर्ति और भगवद गीता को भी अपने साथ अंतरिक्ष में ले जा चुकी हैं।
तीसरी बार जब वह अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचीं और उसके बाद जिस तरह से उन्होंने जश्न मनाया, उसका वीडियो वायरल हो रहा है और यह लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
11 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
23 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines