Asian Champions Trophy 2023: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए मलेशिया को 5-0 से करारी शिकस्त दी। इस एकतरफा मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले ही क्वार्टर से अपनी बढ़त बना ली थी और मलेशिया को वापसी की मौका तक नहीं दिया। खास बात ये है कि मुकाबले के चारों क्वार्टर में भारत ने गोल दागे और मैच में पहले मिनट से आखिर तक अपना दबदबा कायम रखा और अंत में मलेशिया को 5-0 से हरा दिया।
ऐसा रहा मुकाबले का लेखा जोखा
- पहले क्वार्टर में भारत ने 1 गोल दागकर बढ़त हासिल की थी।
- दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम ने गोल दागा।
- तीसरे क्वार्टर में भी भारत ने गोल दागा और 3-0 से बढ़त ली।
- चौथा क्वार्टर के 7वें मिनट में भारत ने चौथा गोल दागा और मैच पर पूरी तरह पकड़ बना ली।
- चौथा क्वार्टर में ही भारत के लिए जुगराज सिंह ने पांचवां गोल दागा और टीम को 5-0 से बढ़त दिलाई थी।
और पढ़ें – विश्वकप के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का ऐलान, इस भारतीय मूल के खिलाड़ी की भी एंट्री
भारत का अजेय अभियान जारी
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में भारतीय हाकी टीम ने अब तक 3 मैच खेले और तीनों जीते हैं। पहले गेम में चीन को भारत ने 7-2 से हराया था। जबकि दूसरा मुकाबला जापान के खिलाफ 1-1 पर ड्रा रहा था। अब तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने मलेशिया को 5-0 से बुरी तरह मात दी और अपने अजेय अभियान को जारी रखा है।
प्वाइंट टेबल में टॉप पर भारतीय टीम
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में मलेशिया के खिलाफ 5-0 से शानदार जीत दर्ज करके टीम इंडिया प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। भारत के पास 7 प्वाइंट हैं। जबकि दूसरे नंबर पर मलेशिया है, जिसके पास 6 प्वाइंट हैं। तीसरे नंबर पर कोरिया की टीम है, जिसके पास 5 प्वाइंट हैं। चौथे नंबर पर 2 अंकों के साथ जापान है। भारतीय टीम इस ट्रॉफी के इतिहास में तीन बार की विजेता टीम है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
2 hrs agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
1 day agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
3 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
7 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
7 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
7 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines