---विज्ञापन---

Asian Champions Trophy 2023: मलेशिया के खिलाफ भारत की धमाकेदार जीत, 5-0 से हराकर प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंची

Asian Champions Trophy 2023: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए मलेशिया को 5-0 से करारी शिकस्त दी। इस एकतरफा मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले ही क्वार्टर से अपनी बढ़त बना ली थी और मलेशिया को वापसी की मौका तक नहीं दिया। खास बात ये है कि मुकाबले […]

---विज्ञापन---

Asian Champions Trophy 2023: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए मलेशिया को 5-0 से करारी शिकस्त दी। इस एकतरफा मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले ही क्वार्टर से अपनी बढ़त बना ली थी और मलेशिया को वापसी की मौका तक नहीं दिया। खास बात ये है कि मुकाबले के चारों क्वार्टर में भारत ने गोल दागे और मैच में पहले मिनट से आखिर तक अपना दबदबा कायम रखा और अंत में मलेशिया को 5-0 से हरा दिया।

---विज्ञापन---

ऐसा रहा मुकाबले का लेखा जोखा

  1. पहले क्वार्टर में भारत ने 1 गोल दागकर बढ़त हासिल की थी।
  2. दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम ने गोल दागा।
  3. तीसरे क्वार्टर में भी भारत ने गोल दागा और 3-0 से बढ़त ली।
  4. चौथा क्वार्टर के 7वें मिनट में भारत ने चौथा गोल दागा और मैच पर पूरी तरह पकड़ बना ली।
  5. चौथा क्वार्टर में ही भारत के लिए जुगराज सिंह ने पांचवां गोल दागा और टीम को 5-0 से बढ़त दिलाई थी।

 

और पढ़ें – विश्वकप के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का ऐलान, इस भारतीय मूल के खिलाड़ी की भी एंट्री

---विज्ञापन---

 

भारत का अजेय अभियान जारी

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में भारतीय हाकी टीम ने अब तक 3 मैच खेले और तीनों जीते हैं। पहले गेम में चीन को भारत ने 7-2 से हराया था। जबकि दूसरा मुकाबला जापान के खिलाफ 1-1 पर ड्रा रहा था। अब तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने मलेशिया को 5-0 से बुरी तरह मात दी और अपने अजेय अभियान को जारी रखा है।

---विज्ञापन---

प्वाइंट टेबल में टॉप पर भारतीय टीम

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में मलेशिया के खिलाफ 5-0 से शानदार जीत दर्ज करके टीम इंडिया प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। भारत के पास 7 प्वाइंट हैं। जबकि दूसरे नंबर पर मलेशिया है, जिसके पास 6 प्वाइंट हैं। तीसरे नंबर पर कोरिया की टीम है, जिसके पास 5 प्वाइंट हैं। चौथे नंबर पर 2 अंकों के साथ जापान है। भारतीय टीम इस ट्रॉफी के इतिहास में तीन बार की विजेता टीम है।

First published on: Aug 06, 2023 11:15 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola