Asia Cup: जावेद मियांदाद ने एशिया कप पर दिया विवादित बयान, भारत के बारे में कही अंट-शंट बात

Asia Cup Javed Miandad

Asia Cup Javed Miandad

नई दिल्ली: एशिया कप को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। एसीसी अध्यक्ष और बीसीसीआई सचिव जय शाह के बहरीन में नजम सेठी से मीटिंग के बाद फिलहाल आयोजन को लेकर फैसला टाल दिया गया है, लेकिन इस बीच पड़ोसी मुल्क बहकी-बहकी बातें कर रहा है। पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने एशिया कप को लेकर विवादित बयान दिया है। मियांदाद ने कहा है कि यदि भारत एशिया कप के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करता तो भाड़ में जा सकता है। पिछले साल अक्टूबर में पाकिस्तानी क्रिकेट अधिकारियों ने संकेत दिया था कि वे अगले साल भारत में होने वाले विश्व कप से हट सकते हैं।

विज्ञापन

आईसीसी का हर देश के लिए एक नियम होना चाहिए

मियांदाद ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा- मैं हमेशा कहता रहा हूं, अगर भारत नहीं आना चाहता है, तो हमें परवाह नहीं है। वे नरक में जा सकते हैं। हमें अपना क्रिकेट मिल रहा है। इस तरह की चीजों को नियंत्रित करना आईसीसी का काम है, अन्यथा शासी निकाय होने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा, आईसीसी का हर देश के लिए एक नियम होना चाहिए। अगर ऐसी टीमें नहीं आती हैं तो चाहे वे कितनी भी मजबूत क्यों न हों, आपको उन्हें हटा देना चाहिए।

विज्ञापन

वे परिणामों से डरते हैं

मियांदाद ने कहा- उन्हें खेलना चाहिए, वे क्यों नहीं खेल रहे हैं? वे परिणामों से डरते हैं। यहां तक ​​कि हमारे समय में भी वे नहीं खेलते थे क्योंकि वे परिणामों से डरते थे। भारत की भीड़ ‘बुरी’ है। जब भी भारत हारेगा, चाहे जिसके खिलाफ हो, घर जला देंगे। इसी से वे डरते हैं। भारत और पाकिस्तान 2012 के बाद से किसी भी संस्करण में घरेलू धरती पर नहीं खेले हैं। दोनों टीमें केवल तटस्थ मैदानों पर अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में एक दूसरे से खेलते हैं।

विज्ञापन

एशिया कप का आयोजन यूएई में किया जा सकता है

एसीसी अगले महीने अपने कार्यकारी बोर्ड की बैठक में एशिया कप 2023 के आयोजन स्थल पर अंतिम फैसला करेगी। बहरीन में शनिवार को एसीसी की आपात बैठक हुई जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नजम सेठी भी शामिल हुए। अन्य मुद्दों के अलावा एशिया कप के भविष्य पर भी चर्चा हुई, लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका। इस बीच ये भी कहा जा रहा है कि एशिया कप का आयोजन यूएई में किया जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ