नई दिल्ली: शनिवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एशिया कप 2022 से शाहीन अफरीदी को एशिया कप 2022 से बाहर कर दिया। अफरीदी के घुटने में चोट है, जिसे ठीक होने में तीन से चार हफ्ते का समय लगेगा। अफरीदी एशिया कप के अलावा इंग्लैंड सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। शाहीन के बाहर होने के बाद अब उनका रिप्लेसमेंट ढूंढ़ा जा रहा है। ट्विटर पर कई यूजर्स ने पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को उनका सटीक विकल्प बताया है। आमिर इन दिनों कश्मीर प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं।

मोहम्मद आमिर ने किया ये ट्वीट
आमिर ने 2020 के अंत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन पिछले साल जून से खुद को चयन के लिए उपलब्ध कराया। हालांकि, पीसीबी ने उन्हें संभावित वापसी के लिए जगह नहीं दी है। पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अफरीदी के टीम से बाहर होने की खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट का सहारा लिया। अफरीदी के चोटिल होने के कारण बाहर होने पर आमिर ने लिखा, “ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा हूं लेकिन क्यों।”

आमिर ने इसके साथ ही एक ट्वीट रीट्वीट किया है, जिसमें केपीएल वॉरियर्स के असिस्टेंट मैनेजर अब्दुल बासित का ट्वीट शामिल है। इस ट्वीट में एक वीडियो है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि आज हमारे ऑफिस के चपरासी काम खत्म करके आए और पूछा, क्या आमिर वापस आएंगे? उन्होंने कहा कि सुना है कि आमिर वापस आएंगे। देश मोहम्मद आमिर को प्यार करता है।

वापसी की उम्मीद
पीसीबी ने पहले कहा था कि शाहीन को उसकी चिकित्सा सलाहकार समिति और स्वतंत्र विशेषज्ञों ने स्कैन के बाद चार से छह सप्ताह के आराम की सलाह दी है। बोर्ड ने कहा कि शाहीन टी20 एशिया कप और इंग्लैंड के खिलाफ सात मैचों की टी20 घरेलू सीरीज से बाहर हो गए हैं, लेकिन उनके अक्टूबर में न्यूजीलैंड त्रिकोणीय श्रृंखला के साथ प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की उम्मीद है। पिछले महीने गाले में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में फील्डिंग के दौरान दाहिने घुटने के लिगामेंट में चोट लगने वाले शाहीन को मुख्य चयनकर्ता मोहम्मद वसीम के साथ चोट के बावजूद पाकिस्तान एकदिवसीय टीम और एशिया कप टीम में चुना गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ