Hyderabad MP Asaduddin Owaisi: राम मंदिर के मुद्दे को लेकर एक बार फिर ओवैसी का बयान सामने आया है। ओवैसी ने कहा कि उनको लगता है कि फैसला आस्था के आधार पर सुनाया गया था। वहीं, अयोध्या में बन रही मस्जिद को लेकर उनका कहना है कि वे इसमें कदम भी नहीं रखेंगे। लोकसभा चुनाव में सोमवार को चौथे चरण की वोटिंग होनी है, लेकिन लोगों की निगाहें इससे पहले हैदराबाद सीट पर हैं। जहां से एआईएमआईएम चीफ और मौजूदा सांसद असदुद्दीन ओवैसी और बीजेपी की माधवी लता में मुकाबला है। एक हिंदी चैनल को दिए इंटरव्यू में ओवैसी ने कहा कि 1986 में बाबरी मस्जिद का ताला खुला था। इसके पीछे कांग्रेस और बीजेपी दोनों थे। 1992 में मस्जिद को साजिश के तहत गिराया गया। राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आस्था के आधार पर है। इससे दिक्कत बढ़ी है। जीबी पंत की गलती थी। तत्कालीन पीएम नेहरू सिर्फ लेटर लिखते रह गए थे।
इससे पहले एआईएमआईएम चीफ और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा दावा किया था। ओवैसी ने कहा था कि वो दिन अब दूर नहीं है, जब एक हिजाब पहनी मुस्लिम महिला भारत की पीएम बनेगी। एक इंटरव्यू में उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में वे लोग पीडीएम का हिस्सा हैं। जिनको पिछड़ा, दलित या मुस्लिम कहा जाता है। इसका प्रतिनिधित्व फिलहाल पल्लवी पटेल कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी बिहार और झारखंड में भी जीत दर्ज करेगी। ओवैसी ने कहा कि झारखंड में पार्टी दो सीटों पर विजयी होगी।
किशनगंज सीट पर उनकी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ने चुनाव लड़ा है। हम वहां से जीत दर्ज करेंगे। औरंगाबाद और हैदराबाद सीट के लिए वोटिंग 13 मई को है। दोनों सीटों पर वे लोग जीत को लेकर आश्वस्त हैं। पीडीएम और उनकी पार्टी का कैंडिडेट ही जीते, इसके लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। साक्षात्कार में ओवैसी ने कहा कि इंडी अलांयस ने मुस्लिमों के टिकट काटे हैं। लोग धरातल पर सिर्फ महंगाई, बेरोजगारी और जाति आधारित मुद्दों पर वोट दे रहे हैं। इंडी ने तो महाराष्ट्र की 48 सीटों पर किसी मुस्लिम को नहीं उतारा। कुछ ऐसा ही इन लोगों ने छत्तीसगढ़, दिल्ली, एमपी और राजस्थान में किया है। लगभग 11 स्टेट ऐसे हैं, जहां किसी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया।
यह भी पढ़ें:‘राहुल और प्रियंका कितनी बार रायबरेली आए’, यूपी में अमित शाह ने पूछे 5 सवाल
इससे साफ पता लगता है कि ये लोग मुस्लिमों का कम प्रतिनिधित्व लोकसभा में चाहते हैं। इंडी को पिछले साल आप, कांग्रेस और सपा ने मिलकर बनाया था। हम लोग इसका हिस्सा नहीं हैं। ओवैसी ने इंडी अलायंस में न आने को लेकर कहा कि उनकी पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष ने 3 बार गठबंधन को लेकर बयान दिया था। जिसका कोई रिस्पॉन्स इन लोगों ने नहीं दिया।
यह भी पढ़ें:‘शादी से पहले दूल्हा भाग जाए तो हमारी क्या गलती’ CM मोहन यादव का कांग्रेस पर तंज
मीडिया और सेक्यूलर पार्टियों के बारे में ओवैसी ने कहा कि ये सिर्फ हिंदू केंद्रित हैं। कांग्रेस और बीजेपी में पिछली बार 190 सीटों पर फाइट थी। लेकिन कांग्रेस सिर्फ 16 जीत सकी। हम लोग वहां नहीं लड़े, लेकिन क्या मीडिया या संबंधित पार्टी कहेगी कि वे हिंदू वोटों के कारण हारे? ओवैसी ने कहा कि उनके ऊपर कुछ लोग आरोप लगाते रहे हैं कि वे अंदरखाते बीजेपी की मदद करते हैं। लेकिन कुछ लोग उद्धव ठाकरे से गठबंधन करते हैं, उनको सेक्यूलर कहते हैं। लेकिन उद्धव विधानसभा में जब ये कह रहे थे कि बाबरी मस्जिद उन्होंने गिराई, तब कांग्रेस और एनसीपी के नेता वहीं बैठे थे। छत्तीसगढ़, एमपी और राजस्थान में कांग्रेस क्यों हारी? उनसे पूछा जाना चाहिए।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
19 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
21 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
22 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
23 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines