'राहुल और प्रियंका कितनी बार रायबरेली आए', यूपी में अमित शाह ने पूछे 5 सवाल

Amit shah ask 5 question to Priyanka Gandhi: अमित शाह ने रायबरेली से कांग्रेस परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि सालों तक आपने गांधी परिवार को मौका दिया, कोई विकास का काम नहीं हुआ। अमेठी ने भी मौका दिया था, 2018 में अमेठी के कलेक्टर ऑफिस का भूमि पूजन मैंने किया।

Amit shah raebareli

Amit shah raebareli

Amit Shah on Gandhi Family: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायबरेली में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने प्रियंका गांधी से पूछा कि चुनाव जीतने के बाद गांधी परिवार कितनी बार रायबरेली आया है। 20 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में रायबरेली और अमेठी सहित यूपी की 14 सीटों पर वोटिंग होनी है।

विज्ञापन

जनसभा संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि शहजादे आज यहां वोट मांगने आए हैं, आप इतने सालों से वोट दे रहे हो, आपको सांसद निधि से कुछ मिला है? शाह ने कहा कि 70% से ज्यादा सांसद राशि अल्पसंख्यकों में खर्च करने का काम सोनिया गांधी ने किया है।

विज्ञापन

गांधी परिवार पर अमित शाह का हमला

इस दौरान अमित शाह ने प्रियंका गांधी से पांच सवाल भी पूछे। उन्होंने कहा कि ये विकास में विश्वास ही नहीं रखते हैं। ये आपके सुख-दुख में भी नहीं आए हैं। रायबरेली वालों ने सालों से गांधी-नेहरू परिवार को जिताया है। लोकतंत्र में 5 साल तक यहां से जीतने के बाद सोनिया गांधी और उनका परिवार रायबरेली कितनी बार आया है?

विज्ञापन

प्रियंका गांधी से अमित शाह के 5 सवाल

1- गृहमंत्री ने कहा कि NTPC प्लांट में बॉयलर फटने से कई लोगों की मृत्यु हुई। क्या यहां गांधी परिवार आया?
2- बछरावां ट्रेन दुर्घटना में 50 लोगों की मौत हो गई तब क्या यहां गांधी परिवार आया?
3- नाव डूबने से आधे दर्जन लोगों की जान चली गई। क्या तब यहां गांधी परिवार से कोई आया?
4- बिजली की तार गिरने से रोपाई कर रहीं 5 गरीब महिलाएं झुलस कर मर गईं। क्या उनके घर कोई गया?
5- अमित शाह ने कहा कि 5 बच्चियां डूबकर मर गईं। यहां भी गांधी परिवार से कोई नहीं आया?

विज्ञापन

15 हजार क्या 1,500 भी नहीं दिए: अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि ये गांधी परिवार झूठ बोलने में बड़ा माहिर है। अभी कह रहे हैं कि हम हर महिला को एक लाख रुपया देंगे। मैं अभी अभी तेलंगाना से आया हूं, तेलंगाना चुनाव में उन्होंने कहा था कि हम हर महिला को 15 हजार रुपये देंगे। प्रदेश की महिलाओं ने उन्हें सरकार चुनकर दे दी। 15 हजार क्या 1,500 रुपये भी नहीं दिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ