Anupam Kher Ram Mandir Viral Video:अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। 22 जनवरी को देश के कई बड़ी हस्तियां इस कार्य्रकम में शामिल हुई थीं। कई लोग 22 जनवरी को ही वापस आ गए तो कुछ वहीं रुके। 23 जनवरी को राम भक्तों का हुजूम भगवान राम के दर्शन के लिए उमड़ पड़ा। इसी भीड़ में देश का एक जाना माना अभिनेता भी मुंह पर कपड़ा डालकर दर्शन के लिए पहुंच गया।
अभिनेता अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह राम भक्तों के बीच राम मंदिर के अंदर मौजूद हैं। वह राम मंदिर की भव्यता दिखा रहे थे लेकिन किसी को एहसास तक नहीं हुआ कि उनके इसी भीड़ में अनुपम खेर भी मौजूद हैं। अनुपम खेर ने अपनी पहचान छुपाने के लिए मुंह पर कपड़ा बांध रखा था।
वीडियो शेयर कर अनुपम खेर ने लिखा कि कल मैं आमंत्रित अतिथि बनकर राम मंदिर गया था! पर आज सबके साथ चुपचाप मंदिर जाने का मन किया। भक्ति का ऐसा समंदर देखने को मिला कि हृदय गदगद हो उठा। अनुपम खेर ने आगे लिखा कि लोगों का राम जी को देखने का उत्साह और भक्तिभाव देखते ही बन रहा था। जब मैं निकलने लगा तो एक भक्त हल्के से कान में बोला, “भैया जी मुंह ढकने से कुछ नहीं होगा! राम लल्ला ने पहचान लिया!”
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है जिस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक ने लिखा कि बताओ इतनी ठंड में भी, मंदिर में जगह कम पड़ती दिखाई दे रही है, आस्था का समंदर उमड़ पड़ा है। राम लला जी प्रति प्यार ही है कि हनुमानगढ़ी में भी एक लाख से अधिक श्रद्धालु मौजूद हैं कुछ आ रहे हैं और कुछ जा रहे हैं। एक ने लिखा कि पहचान छुपा कर भगवान राम की शरण में आप पहुंचे हैं, सबकी हिम्मत ऐसी नहीं है अनुपम जी। एक ने लिखा कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद ही जहां सब लोग वापस चले गए और आप वहीं हैं?
यह भी पढ़ें : ‘राम नहीं चुनाव आ रहे हैं…’, अयोध्या को लेकर किए ट्वीट पर ट्रोल हुए तेज प्रताप यादव
बता दें कि 22 जनवरी को तय समय पर भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। लगभग 7हजार से अधिक मेहमान इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। 23 जनवरी को छूट मिलते ही अयोध्या में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा है। लाखों भक्त 23 जनवरी को ही अयोध्या पहुंच चुके हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines