Bizarre News : कई बार नाम को लेकर कन्फ्यूजन हो जाता है। ऐसा कई बार होता है कि किसी और के नाम से किसी और को बुला लेते हैं। हालांकि फिलीपींस के बगुइओ शहर के रहने वाले एक शख्स को शारीरिक संबंध बनाने के दौरान पत्नी की जगह किसी और महिला का नाम लेना भारी पड़ गया। पत्नी ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट को ही काट दिया।
पति-पत्नी कुछ दिन पहले शारीरिक संबंध बना रहे थे। इस दौरान पति ने किसी और महिला का नाम लेना शुरू कर दिया। इससे पत्नी इस कदर भड़क गई कि इसका बदला लेने की योजना बनाने लगी। पति के सो जाने के बाद 55 साल की पत्नी ने एक चाकू लियाा और पति के प्राइवेट पार्ट को काट दिया।
असफल रही डॉक्टरों की ये कोशिश
प्राइवेट पार्ट के कटने से शख्स दर्द से कराह उठा। पड़ोसी उसकी मदद के लिए पहुंचे, उसे अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने प्राइवेट पार्ट को दोबारा जोड़ने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। वहीं पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कटा हुआ पार्ट और इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया।
यह भी पढ़ें : बीच पर नहाते वक्त 80 किमी समुद्र में बह गई महिला, 36 घंटे तक जिंदगी के लिए लड़ती रही जंग; ऐसे बची जान
पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पत्नी ने भागने की कोशिश नहीं की, उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की तरफ से बताया गया कि पत्नी ने ऐसा सिर्फ ईर्ष्या के कारण किया क्योंकि उसके पति के कई महिलाओं के साथ संबंध था। शारीरिक संबंध बनाते वक्त वह किसी और महिला का नाम पुकार रहा था।
यह भी पढ़ें : Video : चोरी करने कपड़े की दुकान में घुसे चोर, उल्टा पड़ गया दांव; दुकानदार की होशियारी से बुरे फंसे
पुलिस की पूछताछ में महिला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और बताया कि वह नशे में थी लेकिन उसे इस बात की जानकारी थी कि वह क्या कर रही है। पत्नी ने कहा कि मेरे पति को अपनी गलती सही साबित करने की जरूरत नहीं थी। उसने गलती की और फिर इससे वह इनकार कर रहा था।
संबंधित खबरें
भारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
4 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
6 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines