जानलेवा प्यार का Video: हाथी से 'मोहब्बत' पर मिला झटका, सूंड पर उठाकर पटका

Elephant Attack Viral Video : वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स हाथी को घास खिला रहा था, इसके बाद वह उसके सूंड को पकड़कर दुलार करने लगा लेकिन तभी हाथी ने हमला कर दिया। शख्स दूर जा गिरा। देखिए वीडियो

Elephant Attack

हाथी ने किया हमला

Elephant Attack Viral Video : जानवरों से हमेशा दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है। हालांकि कई बार लोग रील बनाने के लिए या दुलार करने के लिए जानवरों के बेहद करीब चले जाते हैं, कभी कभी इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक हाथी ने एक शख्स पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

हाथी के करीब जाना पड़ा महंगा

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स एक हाथी को घास खिलाने के लिए उसके पास गया। हाथी ने घास ले लिया तो शख्स हाथी के सूंड पर हाथ फेरते हुए बेहद करीब चला गया। शायद वह रील बनवा रहा था, इसलिए हाथी के प्रति और भी प्यार जताने लगा लेकिन हाथी को यह बिलकुल पसंद नहीं आया।

विज्ञापन

जैसे ही शख्स सूंड पर हाथ फेरते हुए हाथी के करीब पहुंचा, हाथी ने उसे हटाकर दूर फेंक दिया। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये कितना भयावह था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर कर लोग दूसरों को सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vikram Sir (@vikram_sir_saralganit)

विज्ञापन

वीडियो पर लोगों के कमेंट्स

वीडियो शेयर कर vikram_sir_saralganit नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा गया है कि किसी भी जानवर के ज्यादा नजदीक ना जाएं। ये वीडियो सिर्फ आपको आगाह करने के लिए है। वीडियो में दिखाया गया व्यक्ति मेरा जानकार है और अभी स्वस्थ है। एक ने लिखा कि जानवर छोटा हो या बड़ा, स्वस्थ हो या बीमार लेकिन वह जानवर ही रहेगा ना। इंसान थोड़ी हो जाएगा।

विज्ञापन

एक ने लिखा कि रील बनाने के चक्कर में लोग जानवरों के इतने करीब चले जाते हैं कि इन्हें खतरे का आभास ही नहीं रह जाता। एक अन्य ने लिखा कि दो रुपए की घास खिलाकर ये शख्स उसके साथ रील बनाने की कोशिश कर रहा था। हाथी उसकी चालाकी को समझ गया और सबक सिखा दिया। एक अन्य ने लिखा कि हमें जानवरों से हमेशा सावधान रहना ही चाहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ