चोरी करते पकड़ा तो 'रोबोट' की तरह मारने लगा थप्पड़, दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो वायरल

Delhi Metro Fight Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने दूसरे को कुछ ही सेकंड में कई थप्पड़ जड़ दिए। इस वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स आ रहे हैं।

Delhi Metro Fight

दिल्ली मेट्रो में हुई लड़ाई का वीडियो वायरल

Delhi Metro Fight Viral Video: दिल्ली मेट्रो में अक्सर किसी ना किसी वजह से मारपीट होती रहती है। कभी सीट को लेकर दो लोगों के बीच लड़ाई होती है तो कभी किसी और बात को लेकर विवाद खड़ा हो जाता है। इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स दूसरे को लगातार थप्पड़ जड़ रहा है।

दिल्ली मेट्रो का वीडिया वायरल

वायरल वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि मेट्रो में चोरी करते हुए एक शख्स को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। इसके बाद शख्स ने चोर पर थप्पड़ों की बारिश कर दी। कुछ ही सेकंड में शख्स ने एक के बाद एक कई थप्पड़ मार दिए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इंसान है या रोबोट?

वीडियो देखने के बाद कुछ लोगों का कहना है कि ये इतने थप्पड़ मार रहा है जैसे इंसान नहीं बल्कि कोई रोबोट हो। एक अन्य ने लिखा कि ये थप्पड़ मार रहा है या प्यार कर रहा है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि दिल्ली मेट्रो में जब तक ये सब ना हो तो दिल्ली वाली फील ही नहीं आती।

देखिए वीडियो


एक अन्य ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि ये लड़ाई पहले से ही फिक्स थी। एक अन्य ने लिखा कि पिटने वाला लड़का ऐसे क्यों मार खा रहा है कि जैसे वह मार खाने के लिए खड़ा है। एक अन्य ने लिखा कि ये बीट के अकॉर्डिंग थप्पड़ क्यों मार रहा है। एक ने लिखा कि ये तो दिल्ली मेट्रो की सबसे आम घटना है। एक ने लिखा कि दिल्ली में चोरी करना भी इतना आसान नहीं रहा, अब तो लोग रोबोट की तरह थप्पड़ मारते हैं।

बता दें कि इससे पहले दो महिलाओं के एक ग्रुप को चोरी करते पकड़ा गया था, जो मेट्रो में चढ़ने वाले यात्रियों के बैग से सामान चुराते थे। एक शख्स ने अपने कैमरे में इन महिलाओं की हरकत को रिकॉर्ड कर लिया था, जिसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ