सफारी करने पहुंचे तो गाड़ी देख भड़क गया हाथी, जीप को उठाकर पटका; खड़े हो गए रोंगटे

Angry Elephant on Jungle Safari: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पर्यटकों से भरी एक जीप में कई लोग सवार हैं, रास्ते में एक हाथी से उनका सामना हो गया। हाथी भड़क गया और जीप को उठाकर पटक दिया। वीडियो देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

Angry Elephant

Angry Elephant on Jungle safari: जंगल में सफारी के दौरान हम यह उम्मीद करते हैं कि जंगली जानवर देखने को मिल जाएं। हालांकि कई बार जंगली जानवर इंसानों को देखकर उग्र हो जाते हैं और हमला कर देते हैं। एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है जिसमें सफारी जीप को देखते ही जंगली हाथ भड़क गया और जीप को उठाकर पटक दिया।

विज्ञापन

जब भड़क गए गजराज

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सफारी जीप हाथी के सामने खड़ी है। कुछ देर तक तो हाथी शांति से खड़ा रहा लेकिन फिर वह जीप के करीब आने लगा। कर्मचारी उसे आवाज देकर दूर करने की कोशिश करने लगे लेकिन वह रुका नहीं बल्कि और उग्र हो गया। जीप लेकर कर्मचारी वहां से भागने की कोशिश करने लगे। हालांकि वह रुका नहीं बल्कि जीप का पीछा करने लगा।

विज्ञापन

हाथी ने जीप पर किया हमला

हालांकि थोड़ी दूर बाद वह पीछे हटने लगा लेकिन सफारी जीप वहां से नहीं गई। बल्कि लोग हाथी की हरकतों को कैमरे में कैद करने लगे। कुछ देर बाद हाथी जीप के करीब आ गया और जीप को उठाकर दो बार पटका। सभी पर्यटक डर गए और जीप में ही लेट गए। वनकर्मी ने चिल्लाकर हाथी को दूर जाने के लिए कहा।

देखिए वीडियो

जीप को दो बार पटकने के बाद हाथी वहां से दूर तो चला गया लेकिन पर्यटक इतने डरे थे कि वह जीप में ही लेटे रहे। यूट्यूब पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।

विज्ञापन

एक ने लिखा कि हाथी पृथ्वी पर सबसे भयानक प्राणियों में से एक हैं। वे बेहद अच्छे होते हैं लेकिन नाराज होने पर भारी नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। एक अन्य ने लिखा कि ये लड़कियां और महिलायें तो ऐसे छुप रही हैं, जैसे बाहर से कोई गोली आने वाली हो। एक अन्य ने लिखा कि हाथियों के साथ तब कोई छेड़छाड़ ना करना, जब वह अपनी जगह से नहीं हिलना चाहता हो। एक अन्य ने लिखा कि जंगल में इस तरह की हरकतें जानलेवा हो सकती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ