---विज्ञापन---

Video: बीड़ी पीने का शौक पड़ा महंगा, कई दुकानें और वाहनों में लगी आग

वीड़ियो में एक शख्स बीड़ी जलाकर माचिश की मिल्ली सड़क पर फेंकता है, जिससे तेज धमाके के बाद अचानक आग फैल जाती है।

---विज्ञापन---

Andhra Pradesh CCTV footage: आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में उस समय एक पेट्रोल पंप के पास कुछ देर के लिए भगदड़ मच गई जब यहां एक दुकान के बाहर अचानक आग भड़क गई। आग इतनी भयंकर थी कि उसने चंद सेकंड में ही आसपास की कई दुकानों और वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत ये रही कि इस घटना में किसी के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ और आग पास के पेट्रोल पंप तक नहीं पहुंची।

---विज्ञापन---

सीसीटीवी से खुला आग लगने का राज 

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस और दमकल विभाग ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पुलिस मामला दर्ज कर अब आगे की जांच कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की तो वहां लगे सीसीटीवी फुटेज से इस आगजनी का खुलासा हुआ। दरअसल, पेट्रोल पंप से बाइक सवार एक शख्स  प्लास्टिक के  कंटेनर में पांच लीटर पेट्रोल लेकर वहां आया।

ये भी पढ़ें: वंदे भारत ट्रेन के खाने में मिला जिंदा कॉकरोच, तस्वीरें वायरल होते ही रेलवे प्रशासन ने शुरू की जांच

---विज्ञापन---

तेज धमाके के साथ फैली थी आग

बाइक सवार पेट्रोल लेकर पंप के पास स्थित अपनी दोस्त की दुकान पर खड़ा होकर उससे बात करने लगा। बताया जा रहा है कि कंटेनर लीक था उसमें से पेट्रोल सड़क पर गिर रहा था, लेकिन शख्स का उस तरफ ध्यान नहीं गया। एक दुकान के आगे बाइक लगा  उसने पीने के लिए बीड़ी सुलगाई और माचिश की जली तिल्ली सामने सड़क पर फेंक दी। तिल्ली सड़क पर गिरते ही तेज धमाके के साथ वहां आग की लपटें फैल गई।

खुला पेट्रोल कैसे खरीद लाया शख्स

इससे पहले की बाइक सवार समझ पता कि क्या हुआ? आग ने उसकी बाइक समेत आसपास के कई वाहन और दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी को इतनी अधिक मात्रा में खुला पेट्रोल कैसे मिला। जबकि कंटेनर में पेट्रोल ले जाना नियमों के खिलाफ है। बताया जा रहा है कि बीड़ी पीने वाला और उसके पास खड़ा उसका दोस्त आग लगने से झुलस गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Video: न्यूड फोटो, 100 से ज्यादा लड़कियां… दिल दहला देगी अजमेर सेक्स स्कैंडल की दास्तां

First published on: Aug 21, 2024 09:19 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola