अनंत-राधिका के महंगे फंक्शन की पाकिस्तान में सस्ती कॉपी, वीडियो हुआ वायरल

Anant-Radhika Cheap Pre Wedding video got viral: सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के कॉलेज स्टूडेंट्स सिर्फ 1 हजार में अनंत-राधिका का सस्ता प्री वेडिंग फंक्शन ऑर्गेनाइज करते नजर आ रहे हैं। स्टूडेंट्स का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और पसंद किया जा रहा है।

ambani cheap wedding

ambani cheap wedding

विज्ञापन

Anant-Radhika Cheap Pre Wedding video got viral: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल के प्री वेडिंग फंक्शन के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। हालांकि, अंबानी के इस शानदार फंक्शन को लेकर सोशल मीडिया पर कई मीम्स भी बने। इन्हीं मीम्स की तरह अब सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के कॉलेज स्टूडेंट्स अनंत-राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में आए लोगों के लुक को कॉपी करते नजर आ रहे हैं। स्टूडेंट्स ने ये लुक कॉलेज के किसी फंक्शन के ‘थीम वॉक’ में शोकेस किया था।

अंबानी का प्री वेडिंग, लेकिन सस्ते में

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी कॉलेज स्टूडेंट्स का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इस वीडियो के लिए कैप्शन में लिखा था ‘अंबानी की शादी, लेकिन सस्ते में’। वायरल वीडियो में एक लड़का और लड़की अनंत और राधिका की मिमिक्री करते दिखें।

Advertisment

खान के डांस से लेकर रिहाना के गाने के अंदाज को किया कॉपी

सिर्फ अनंत और राधिका ही नहीं स्टूडेंट्स ने नीता अंबानी और ईशा अंबानी के लुक और स्टाइल को कॉपी कर के रैम्प पर वॉक किया।  सलमान, शाहरुख और आमिर के स्टेज डांस की भी की मिमिक्री। इतना ही नहीं लास्ट में एक लड़की ने ग्लोबल सिंगर रिहाना के परफॉरमेंस को भी कॉपी करने की कोशिश की ।

विज्ञापन

खूब पसंद किया जा रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार की प्री वेडिंग फंक्शन के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। अंबानी परिवार के इस सस्ते फंक्शन को महज 1000 रुपए खर्च कर के ऑर्गेनाइज किया गया है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ