आनंद महिंद्रा ने शेयर किया AC का पानी बचाने का गजब तरीका, बोले-जल ही धन

Anand Mahindra Water Management : वीडियो में बताया गया है कि किस तरह AC के पानी का बचाया जा सकता है और उसका उपयोग तमाम कामों में किया जा सकता है। वीडियो में एक शख्स बता रहा है कि पानी की किल्लत के बीच AC के पानी को बचाकर कुछ हद तक परेशानी को कम किया का सकता है।

Anand Mahindra

आनंद महिंद्रा ने शेयर किया पानी बचाने का तरीका

Anand Mahindra Water Management : देश के कई राज्य पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। अभी तो गर्मी की शुरुआत हो रही है और देश के हाईटेक शहरों में से एक बेंगलुरु में पानी की किल्लत शुरू हो गई है। अब लोगों को पानी बचाने के लिए तरह-तरह के उपाय बताए जा रहे हैं। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो शेयर कर बताया है कि AC से निकलने वाले पानी को किस तरह स्टोर किया जा सकता है और किस तरह उसे उपयोग में लिया जा सकता है।

विज्ञापन

उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसके जरिए बेंगलुरु के लोगों को एक बड़ी सलाह दी गई है। वीडियो में बताया गया है कि कैसे AC से निकलने वाले पानी को एक पाइप में स्टोर किया जा सकता है और फिर कई कामों में उसका उपयोग किया जा सकता है।

विज्ञापन

AC के पानी को बचाने का तरीका

वीडियो में एक आदमी कह रहा है, पाइप का उपयोग करके आप 100 लीटर पानी स्टोर कर सकते हैं और इसका उपयोग पौधों को पानी देने के लिए, गाड़ी धोने और अन्य साफ सफाई के कामों में कर सकते हैं। शख्स कहा रहा है कि गर्मी में लोग AC जरूर चलाएंगे और AC से पानी जरूर निकलेगा। इस तरह आप पानी की बचत कर किल्लत को दूर कर सकते हैं।

देखिए वीडियो


वीडियो शेयर कर आनंद महिंद्रा ने लिखा कि पूरे भारत में जहां भी लोग AC का उपयोग करते हैं, उन्हें ऐसे उपकरण बनाने की आवश्यकता है। जल ही धन है। इसे बचाने की आवश्यकता है। आनंद महिंद्रा के इस वीडियो को 1 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स

एक ने लिखा कि इस तकनीक का बढ़ावा देने के लिए आनंद महिंद्रा जी आपका धन्यवाद! एक ने लिखा कि हमारे इलाके में पानी इकट्ठा करने के लिए इस तकनीक का उपयोग पहले से ही होता रहा है लेकिन अब लोग मजबूरी में करेंगे। एक अन्य ने लिखा कि विकास के नाम पर लोग वाटर बॉडीज को बर्बाद कर रहे हैं। हमें इससे बचना होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ