हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'हम तो दिवालिया हो जाएंगे', बच्चे ने की 700 में थार खरीदने की बात, आनंद महिंद्रा ने दिया ये मजेदार जवाब

Anand Mahindra Reacts Boy Viral Video: 700 रुपये में थार खरीदने की बात कहते एक बच्चे का वीडियो सामने आया है, वीडियो शेयर कर आनंद महिंद्रा ने कहा कि ऐसे तो हम दिवालिया हो जाएंगे।

विज्ञापन

Anand Mahindra Reacts Boy Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्चा अपने पिता से 700 रुपये में थार खरीदने की बात कह रहा है। यह वीडियो Mahindra & Mahindra के CEO आनंद महिंद्रा तक भी पहुंच गया। आनंद महिंद्र ने ना सिर्फ इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है बल्कि उन्होंने इस वीडियो को शेयर भी किया है।

वीडियो में क्या कह रहा है बच्चा?

वीडियो में बच्चा कह रहा है कि हम तो थार को महिंद्रा थार कहते हैं, कोई-कोई इसे थार भी कहता है। शोरूम पर उसे महिंद्रा कहा जाता है ,उसका नाम XUV 700 है तो क्या आपके पास 700 रुपये हैं। इस पर बच्चे का पिता कहता है कि ये तो दूसरी कार है। जवाब में बच्चा कहता है कि थार का भी नाम वही है लेकिन क्या आपके पास 700 है?

बच्चे के पिता ने कहा, “हां मेरे पास 700 है। बच्चा कहता है कि हम लोग शो रूम में जाएंगे और कहेंगे कि XUV 700 है, तो हम उन्हें 700 निकालकर दे देंगे और गाड़ी लेकर आ जाएंगे।” इस चीकू नाम के बच्चे का वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब वायरल है। यह वीडियो आनंद महिंद्रा के पास भी पहुंच गया।

क्या बोले आनंद महिंद्रा?

आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर कर लिखा कि मेरे दोस्त ने मुझे यह कहते हुए ये वीडियो भेजा कि “मैं चीकू से प्यार करती हूं!” इसलिए मैंने इंस्टा पर उनके कुछ पोस्ट देखे और अब मैं भी उससे प्यार करता हूं। मेरी एकमात्र समस्या यह है कि अगर हमने उसके दावे के मुताबिक थार को 700 रुपये में बेच दिया, तो हम बहुत जल्द दिवालिया हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Thief Viral Video : मंदिर में चोरी करने घोड़े से पहुंचे चोर, CCTV में वीडियो हो रहा वायरल

आनंद महिंद्रा की इस टिप्पणी पर लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक ने लिखा कि जब यह लड़का 18 साल को हो जाएगा तो इसे एक थार तो मिलनी ही चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि वाकई यह बच्चा बहुत क्यूट है, मैं इसको देखकर खुश हो जाता हूं। एक ने लिखा कि यह अच्छी बात है कि हमारे देश के छोटे बच्चे भी वोकल फॉर लोकल की बात करतें है। छोटे बच्चों के पास देश की कंपनियों की गाड़ियों के बारे में विस्तृत जानकारी हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें