Thief Viral Video : मंदिर में चोरी करने घोड़े से पहुंचे चोर, CCTV में वीडियो हो रहा वायरल
Kanpur Viral Video : कानपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दो चोर घोड़े पर सवार होकर चोरी करने पहुंचे थे।
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

Kanpur Viral Video : उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक अजीब चोरी की घटना सामने आई है। चोर घोड़े से चोरी करने पहुंचे थे लेकिन कुछ लोगों को भनक लग गई और उन्होंने चोरों को खदेड़ लिया। यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घोड़े से आए चोरों की हिम्मत देख लोग हैरान हैं कि आखिए ये आए कहां से थे?
मिली जानकारी के मुताबिक घटना कानपुर के बर्रा इलाके में 20 दिसंबर को हुई। मंदिर के दानपात्र पर हाथ साफ़ करने के मकसद से दो चोर घोड़े से पहुंचे। एक सड़क पर ही घोड़े पर बैठा रहा और दूसरा चोर मंदिर में दाखिल होकर दानपात्र को उखाड़ने लगा। इस दौरान वहां कुछ कुत्ते भी आ गए। इसके कुछ ही देर बाद दो लोगों को इसकी भनक लग गई।
बताया जा रहा है की कुत्तों के भौंकने से लोगों की नींद खुल गई और उन्होंने बाहर आकर देखा तो चोर दिखाई दिए। जिनका उन्होंने पीछा करना शुरू कर दिया। एक चोर घोड़े से तुरंत भागता दिखाई दिया तो वहीँ दूसरा पैदल ही भागने लगा। बताया गया कि आगे जाकर दोनों घोड़े पर बैठकर फरार हो गए।
कानपुर: चोर इतना बेखौफ हो गए हैं कि अब घोड़े से वारदात को अंजाम दे रहे हैं…।
मामला बर्रा-6 के राधाकृष्ण मंदिर में 20 दिसंबर की रात चोरी का है…।
मंदिर के सामने रहने वाले 2 युवकों ने दौड़ाया, लेकिन चोर 'कड़बक कड़बक' करते हुए भाग निकले…।
#kanpur @dileepsinghlive pic.twitter.com/1LC1z9326w
— Anurag Verma ( PATEL ) (@AnuragVerma_SP) December 24, 2023
वीडियो देखने के बाद लोग हैरानी जता रहे हैं कि एक तरफ चोर चोरी छुपकर आते हैं लेकिन दूसरी तरफ ये कैसे चोर हैं जो रात में घोड़े पर चढ़कर मंदिर की दानपेटी चुराने निकले हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है लेकिन किसी तरह की चोरी की घटना से इनकार कर दिया गया।
वहीं पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि कुछ लोग आस पास में शादी के कार्यक्रम में आये हों, वो चोरी की घटना को अंजाम देने की कोशिश कर हों। फिलहाल पुलिस इस घटना की छानबीन कर रही है। हालांकि घोड़े से आए चोरों की खूब चर्चा हो रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: