World Powerful Country : दुनिया के टॉप 10 शक्तिशाली देशों की लिस्ट जानते हैं आप? क्या आपको पता है कि शक्तिशाली देशों की लिस्ट में भारत का स्थान क्या है? आनंद महिंद्रा ने जब इस लिस्ट को देखा तो उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी, जो वायरल हो गया। वहीं आम इंसान खुशी से गदगद हो गए।
World of Statistics (@stats_feed) की तरफ टॉप 10 सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की गई है। इस लिस्ट को Lowy Institute’s 2024 Asia Power Index की तरफ से तैयार किया गया है। इस लिस्ट के मुताबिक सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका है और दूसरा चीन है।
भारत का नंबर?
इस लिस्ट के मुताबिक, भारत दुनिया का तीसरा सबसे शक्तिशाली देश है। भारत से ऊपर अमेरिका और चीन है, इसके बाद जापान, रूस, यूके, जर्मनी, साउथ कोरिया, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया हैं। इस लिस्ट पर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने लिखा,”बड़ी ताकत होने से जिम्मेदारी भी बड़ी हो जाती है।” कुछ ही घंटे में आनंद महिंद्रा के इस पोस्ट को डेढ़ लाख से अधिक लोग देख चुके हैं जबकि बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिक्रियाएं दी हैं।
एक ने लिखा कि मेरा मानना है कि रूस को भारत और जापान से ऊपर स्थान मिलना चाहिए। एक ने लिखा कि भारत का शीर्ष 3 में पहुंचना उसके बढ़ते वैश्विक प्रभाव का प्रमाण है। एक अन्य ने लिखा कि आने वाले दस साल में चीन अमेरिका से भी आगे निकल सकता है। एक अन्य ने लिखा कि कुछ सालों में इस लिस्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें : रील बनाने के लिए अश्लील कपड़ों में घूमी, हुई ट्रोल तो मांगी माफी और सुसाइड की धमकी
एक ने लिखा कि यूक्रेन इस सूची में नहीं है। यह शक्तिशाली नहीं है फिर भी यह एक शक्तिशाली देश से लड़ रहा है। एक अन्य ने लिखा कि भारत टॉप 3 में है, बहुत गर्व है, हम चीन और अमेरिका को भी पीछे छोड़ देंगे। एक अन्य ने लिखा कि मैं समझता हूं कि चीन के पास बहुत पैसा है, लेकिन, वे कभी भी वैश्विक स्तर पर किसी भी युद्ध में शामिल नहीं होते हैं। ये एक अच्छी रणनीति है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
4 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
5 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
7 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
9 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
11 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
11 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines