Anaconda Attack : सांप इंसानों को काट लेते हैं। सांप अगर जहरीला हुआ तो इंसान की मौत हो जाती है। क्या आपने कभी सुना है कि कोई इंसान अपनी जान बचाने के लिए एनाकोंडा जैसे सांप को दांतों से काट ले? शायद ही ऐसा कभी आपने सुना हो लेकिन ऐसा हुआ है। एक शख्स को जब एनाकोंडा से बचने का कोई रास्ता नहीं दिखा तो वह दांतों से ही काटने लगा।
मामला ब्राजील के अमेजन के जंगलों का बताया जा रहा है। एक शख्स तीन लोगों के साथ नाव पर सवार था। इसमें से एक शख्स को एनाकोंडा ने जकड़ लिया। बचाने की तमाम कोशिश की गई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। एनाकोंडा ने शख्स को पानी में घसीटा और चारों ओर से लिपट गया। ये सबसे भयानक स्थिति थी।
शख्स के साथ मौजूद अन्य दो लोगों में से एक एनाकोंडा की पूंछ को पकड़कर खींचने लगा, जबकि दूसरा सांप की पकड़कर को कमजोर करने की कोशिश करने लगा लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। अंत में निराश होकर एनाकोंडा की जकड़ में फंसे शख्स ने उसे दांतों से काटना शुरू कर दिया।
बताया जा रहा है कि शख्स की जान बच गई और एनाकोंडा उसे छोड़कर भाग गया। हालांकि ये जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है कि एनाकोंडा की जकड़ से शख्स को कितनी चोट लगी है। घटना रविवार को टेरा सांता में हुई। इसका वीडियो रिकॉर्ड किया गया था लेकिन ये वीडियो सार्वजनिक तौर पर मौजूद नहीं है।
यह भी पढ़ें : सांप ने काटा और बिहार पुलिस ने मांगी रिश्वत, 700 रुपये लेकर छोड़ा, इलाज में देरी के चलते मौत
माना जाता है कि एनाकोंडा के हमले दुर्लभ हैं, लेकिन अमेजन जंगल की नदियों और खाड़ियों में एनाकोंडा के हमले सामने आते रहते हैं। ये अक्सर अमेजन के जंगल में ही पाए जाते हैं। इनकी पकड़ बेहद मजबूत होती है लेकिन इनके अंदर जहर नहीं होता है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
2 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
2 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
3 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
5 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines